ट्रंप से दो-दो हाथ को तैयार पुतिन! तेल कंपनियों पर प्रतिबंध के बाद बड़ा फैसला- टॉमहॉक मिसाइल पर भी चेतावनी

92 0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बुडापेस्ट शिखर वार्ता की योजना रद्द होने के एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन ने रूस के खिलाफ रुख सख्त कर लिया है.

रूस की 2 सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया.यूक्रेन में जंग रुकवाने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने के प्रयास में अमेरिका ने रूस की दो तेल कंपनियों, रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध (सैंक्शन) लगा दिए हैं.

ये रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियां हैं. अब अमेरिका के इन नए प्रतिबंधों पर टिप्पणी करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कह दिया है कि वो अमेरिका या किसी भी देश की दबाव बनाने की कोशिश के सामने झुकेंगे नहीं.

उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों का रूसी अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. दूसरी तरफ ट्रंप ने पुतिन की इन आलोचना का जवाब देते हुए कहा है कि मैं 6 महीने बाद आपको बताउंगा कि इससे क्या होता है.

ट्रंप के प्रतिबंध पर पुतिन ने क्या कहा?

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को मीडिया से कहा, “कोई भी स्वाभिमानी देश कभी भी दबाव में कुछ नहीं करता.” उन्होंने कहा, “वे (प्रतिबंध) निश्चित रूप से हमारे लिए गंभीर हैं, यह स्पष्ट है. और उनके कुछ निश्चित परिणाम होंगे, लेकिन वे हमारी आर्थिक हित पर बड़ा प्रभाव नहीं डालेंगे.”

उन्होंने कहा कि प्रतिबंध एक “गैर-दोस्ताना काम” था जो “रूस-अमेरिका संबंधों को मजबूत नहीं करता है, जो अभी ठीक होने लगे थे”. रूसी नेता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में, उन्होंने चेतावनी दी थी कि प्रतिबंधों से अमेरिका सहित वैश्विक तेल की कीमतों पर असर पड़ेगा. पुतिन ने याद दिलाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी रूस के खिलाफ अब तक के सबसे अधिक प्रतिबंध लगाए थे. रूसी नेता के मुताबिक, इन सभी प्रतिबंधों के दो पहलू हैं- विशुद्ध रूप से राजनीतिक और आर्थिक.

Related Post

भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर क्या महसूस करते हैं ट्रंप? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताई सच्चाई

Posted by - November 5, 2025 0
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने बताया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और अमेरिका के…

पाक सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में 26 आतंकवादियों को मार गिराने का किया दावा, खैबर पख्तूनख्वा में हुई मुठभेड़

Posted by - November 15, 2025 0
पाकिस्तान की पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच चल रही है। हथियार, गोला-बारूद…

Israel-Hamas War: फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा पहुंचा 69,000 के पार, इजरायल ने लौटाए 15 और लोगों के शव

Posted by - November 10, 2025 0
इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा अब 69 हजार के पार पहुंच गया है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों…

इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला से नस्लीय भेदभाव वाला रेप, संदिग्ध की तलाश में UK पुलिस ने की जनता से अपील

Posted by - October 27, 2025 0
ब्रिटेन के वॉल्सॉल (Walsall) में 20 वर्षीय भारतीय मूल की एक महिला के साथ नस्लीय भेदभाव से प्रेरित रेप की…

पाकिस्तान: इस्लामाबाद ब्लास्ट की जांच कहां तक पहुंची? ऐप पर बाइक बुक करके पहुंचा था फिदायीन हमलावर

Posted by - November 13, 2025 0
Pakistan Suicide Blast: इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *