पाकिस्तान: इस्लामाबाद ब्लास्ट की जांच कहां तक पहुंची? ऐप पर बाइक बुक करके पहुंचा था फिदायीन हमलावर

76 0

Pakistan Suicide Blast: इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 12 लोग मारे गए और 36 लोग घायल हो गए.

आतंकवाद की फसल बोने और काटने वाला पाकिस्तान आज उसी की दंश झेल रहा है. इसका एक ताजा उदाहरण पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में देखने को मिला जब मंगलवार, 11 नवंबर को एक कोर्ट के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. इस हमले में 12 लोग मारे गए और 3 दर्जन लोग घायल हो गए. अब इस बम विस्फोट की जांच धीमी ही सही, आगे बढ़ रही है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने बुधवार, 12 नवंबर को एक मोटरसाइकिल चालक को हिरासत में लिया. दावा किया जा रहा है कि इसी मोटरसाइकिल वाले ने हमलावर को उस स्थान के बाहर छोड़ा था.

दरअसल यह मोटरसाइकिल ड्राइवर एक ऑनलाइन राइड ऐप- हेलिंग से जुड़ा था. जैसे भारत में रैपिडो बाइक और उबर बाइक होती है, वैसे ही. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने ऐप पर बाइक बुक किया था और उसी पर बैठकर कोर्ट के पास पहुंचा था. सीसीटीवी फुटेज के अब उस मोटरसाइकिल चालक का पता लगाया है और उसकी पहचान की है. उसकी लोकेशन का पता चलने के बाद, पुलिस ने उसे उठाया और उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार आत्मघाती हमलावर ने चोंगी नंबर 26 से कोर्ट कैंपस तक मोटरसाइकिल पर सवारी की थी.

रिपोर्ट के अनुसार वहां पहुंचने के बाद, हमलावर ने कोर्ट कैंपस के अंदर घुसने के कई प्रयास किए लेकिन गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों के कारण वह अंदर नहीं जा सका. वह करीब 15 मिनट तक इलाके में घूमता रहा लेकिन कैंपस से सटी सड़क पार नहीं की. हालांकि, जैसे ही पुलिस की एक गाड़ी वहां पहुंची तो उसने खुद को उड़ा लिया. जांचकर्ता यह पता लगाने के लिए हमलावर की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं कि क्या इस्लामाबाद में उसके कोई संभावित साथी थे और उसने विस्फोटक कहां से हासिल किए.

आतंक से दहला पाकिस्तान

मंगलवार को इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिसमें 12 लोग मारे गए और 36 लोग घायल हो गए. इस बीच उत्तरी पाकिस्तान के वाना क्षेत्र में वाना कैडेट कॉलेज पर आतंकवादी हमले को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया और लगभग 300 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने कहा कि यदि सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती तो पाकिस्तान 2018 में पेशावर स्कूल हमले जैसी बड़ी घटना का गवाह बन सकता था.

Related Post

‘टैरिफ ने ऐसा किया’: ट्रंप ने फिर दोहराया दावा, कहा व्यापार धमकी के बाद भारत-पाकिस्तान में ‘शांति’ हुई

Posted by - November 6, 2025 0
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि मई में भारत और पाकिस्तान के…

भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर क्या महसूस करते हैं ट्रंप? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताई सच्चाई

Posted by - November 5, 2025 0
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने बताया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और अमेरिका के…

भूकंप के तेज झटकों से हिल गया पाकिस्तान, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Posted by - November 22, 2025 0
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में शुक्रवार को तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं…

वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से तबाही, इमारतें जमींदोज, सड़कों पर दौड़े लोग

Posted by - June 25, 2026 0
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। बुधवार को कुछ ही मिनटों के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *