रूस-यूक्रेन जंग को लेकर शीर्ष अधिकारियों ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘युद्ध खत्म…’

73 0

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग खत्म हो इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों ने बड़ी बात कही है।

Russia Ukraine War: अमेरिका और यूक्रेन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि रूस-यूक्रेन जंग समाप्त करने की दिशा में प्रगति हो रही है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में बेहद कम जानकारी साझा की है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जिनेवा में हुई वार्ता को बहुत उपयोगी बताया और कहा कि लंबे समय बादयह सबसे सकारात्मक बातचीत थी। रुबियो ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम कुछ कर सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि चर्चा आगे भी जारी रहेगी और अंतिम प्रस्ताव रूस के सामने रखा जाएगा क्योंकि रूस की भी इसमें भूमिका होगी।

यूरोपीय देशों और यूक्रेन में है चिंता

अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि यूरोपीय सहयोगियों की जिम्मेदारियां अमेरिकी शांति योजना में अलग रूप से तय की जा सकती हैं। इस योजना को लेकर यूरोपीय देशों और यूक्रेन में चिंता है क्योंकि इसे रूस के प्रति अत्यधिक नरम माना जा रहा है। अमेरिकी सीनेटर के एक समूह ने कहा था कि यह प्रस्ताव रूस की ‘इच्छा सूची’ जैसा है। हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग ने इसे गलत करार दिया। यूक्रेनी वार्ता दल के प्रमुख एंड्री यरमाक ने बातचीत को सार्थक बताया और कहा कि अगला दौर शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय दोनों देशों के राष्ट्रपति करेंगे।

क्या बोले जेलेंस्की?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, करीब 4 साल से जारी जंग को समाप्त करने के लिए अमेरिका की ओर से तैयार किए गए 28 सूत्रीय प्रस्ताव ने यूक्रेन और अन्य देशों में चिंता पैदा कर दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश को अपने संप्रभु अधिकारों के लिए खड़े होने और आवश्यक अमेरिकी समर्थन को बनाए रखने के बीच एक कठिन विकल्प का सामना करना पड़ सकता है।

कितने यूक्रेनी सैनिकों की हुई मौत?

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए यहां तक कह दिया था कि जो भी देश रूस के साथ व्यापार करेगा, उस पर ‘बहुत कड़ी पाबंदियां’ लगाई जाएंगी। रूस के साथ जंग में अब तक 50,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है। हजारों कैदी बनाए गए हैं।

Related Post

डेविड की हैट्रिक से कनाडा की 40 साल बाद पहली वर्ल्ड कप जीत, मेक्सिको बना नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम

Posted by - June 19, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन मेजबान टीमों और युवा सितारों के नाम रहा। जहां Canada ने कतर…

नेपाल में आम चुनावों के दौरान सेना की तैनाती की सिफारिश, कई हिस्सों से हटा कर्फ्यू

Posted by - November 21, 2025 0
नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने पांच मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के…

मोसाद को नया मुखिया मिला, लेकिन बिना किसी इंटेलिजेंस अनुभव के—कौन हैं वे?

Posted by - December 5, 2025 0
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम नेतन्याहू ने मेजर जनरल रोमन गोफमैन को मोसाद की…

इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला से नस्लीय भेदभाव वाला रेप, संदिग्ध की तलाश में UK पुलिस ने की जनता से अपील

Posted by - October 27, 2025 0
ब्रिटेन के वॉल्सॉल (Walsall) में 20 वर्षीय भारतीय मूल की एक महिला के साथ नस्लीय भेदभाव से प्रेरित रेप की…

चीन में परीक्षा के दौरान लाल कपड़े क्यों पहनती हैं माएं? गाओकाओ से जुड़ी अनोखी परंपराएं जानिए

Posted by - June 12, 2026 0
चीन की प्रतिष्ठित गाओकाओ (Gaokao) परीक्षा केवल एक प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि करोड़ों छात्रों और उनके परिवारों के सपनों का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *