इंडिगो मामले के बीच पीएम मोदी बोले—कानून अपने जगह, जनता को न हो दिक्कत

85 0

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए सांसदों की बैठक में पीएम मोदी के बयान की जानकारी साझा की है. पीएम मोदी ने इस मामले में आम नागरिकों को असुविधा न होने की बात कही.

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी समेत एनडीए सांसदों की बैठक को संबोधित किया. संसद के शीतकालीन सत्र के बीच हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा, हमें नियमों और कानूनों को बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि उससे सुशासन बेहतर हो सके और लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. पीएम मोदी ने इंडिगो संकट के बीचएनडीए सांसदों की बैठक के दौरान ये बात कही. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को ये जानकारी दी. इंडिगो की उड़ानों का कैंसिल होने का सिलसिला 2 दिसंबर से शुरू हुआ था और एक हफ्ता हो चुका है. हालांकि पायलटों का ड्यूटी नियम वापस लेने के बाद इंडिगो की उड़ानों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

पीएम मोदी का बड़ा संदेश

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने NDA संसदीय दल की बैठक को लेकर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने सांसदों को बताया कि उन्हें केंद्र, राज्य और अपने संसदीय क्षेत्र के लिए क्या-क्या करना है, उसके बारे में विस्तार से बताया है. पीएम ने लोगों की जिंदगी सुधारने के लिए सुधार पर बहुत जोर दिया है. रिफॉर्म्स का मतलब सिर्फ आर्थिक वित्तीय सुधार नहीं, आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने का लक्ष्य. भारत के सभी नागरिकों को सरकार की ओर से कोई भी तकलीफ नहीं झेलनी पड़े, नियम-कानून अच्छी बात है, लेकिन जनता को परेशानी करने के लिए. कोई भी ऐसा कानून नियम नहीं होना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी हो.

कानून आम आदमी पर बोझ नहीं, बल्कि उनकी सुविधा के लिए होने चाहिए. पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल में देश को और तेजी से आगे ले जाने के लिए और तेजी से काम करने के लिए कहा है.

नीतीश कुमार की कार्यशैली की हुई प्रशंसा

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत का शिल्पकार भी कहा. पीएम ने भाजपा समेत सभी घटक दलों की सांसदों की बैठक को संबोधित किया. बजट को लेकर फीडबैक देने को कहा. सांसदों से संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की सलाह दी. 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से जुड़े समारोहों में शामिल होने की सलाह दी.बैंकों में जनता के 78 हजार करोड़ रुपये पड़े हैं, उसको वापस दिलाने में मदद करें.

Related Post

अब साइबर सुरक्षा में भी भारत को मिला इजरायल का साथ, दुश्मनों की हर साजिश होगी नाकाम

Posted by - November 22, 2025 0
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अब इजरायल भारत का साथी बनेगा। इजरायली कंपनी ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत…

Constitution Day: ”पहली बार वोटर बनने वाले युवा क्यों मनाए जश्न?” PM मोदी ने संविधान दिवस पर पत्र लिखकर बताया

Posted by - November 26, 2025 0
Constitution Day: संविधान दिवस के खास मौके पर PM मोदी ने देशवासियों के नाम लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने हमारे…

जवाहरलाल नेहरू की मौत से 10 साल पहले ही मनाया जाने लगा था ‘बाल दिवस’, जानें कब और कैसे शुरू हुआ बच्चों का ये उत्सव

Posted by - November 14, 2025 0
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे और उनसे स्नेह रखते थे। लेकिन…

राहुल गांधी ने लगाया हरियाणा में वोट चोरी का आरोप, जानें चुनाव आयोग ने क्या जवाब दिया

Posted by - November 6, 2025 0
राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। अब…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *