फटे होंठ से हैं परेशान तो करें इस विटामिन का इस्तेमाल, लिप्स के किनारों के साथ स्किन भी होगी सॉफ्ट

83 0

कई बार हमारे होठ रह-रहकर फटने फटने लगते हैं। सबकुछ ड्राई हो जाता है और बहुत लगाने पर भा ये जल्दी ठीक नहीं होता है। ऐसे में आप इस विटामिन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पानी की कमी से हो या फिर ड्राईनेस की वजह से, होंठों का फटना सबको परेशान करता है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम बहुत कुछ होठों पर लगाते हैं उसके बाद भी होंठ फटे हुए रहते हैं। ऐसे में आप फटे होंठों के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि इस समस्या में बेहद कारगर तरीके से काम कर सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या आपको अपनी स्किन पर इसे सीधेतौर पर लगाना है, तो नहीं। आप कुछ टिप्स को फॉलो करते हुए इसे अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। तो, जानते हैं फटे होंठों के लिए कैसे करें विटामिन ई का इस्तेमाल।

फटे होंठों के लिए कैसे करें विटामिन ई का इस्तेमाल

फटे होंठों के लिए आपको शिया बटर में मिलाकर विटामिन ई लगाना है। इसके लिए आपको करना ये है कि एक छोटी सी डिब्बी में शिया बटर निकाल लें और इसमें विटामिन ई के 1 या 2 कैप्सूल मिला लें। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसे अपने होंठों पर लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें और इसे ऐसे ही छोड़ दें आप इसे दिन में तीन बार तो जरूर लगाएं। कुछ नहीं तो, रात में इसे जरूर होंठों पर लगाकर सोएं। ऐसा करना होंठों के लिए फायदेमंद है।

फटे होंठों के लिए विटामिन ई के फायदे

फटे होंठों के लिए विटामिन ई बेहद कारगर तरीके से काम करता है। ये होंठों की स्किन को हाइड्रेट करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसके अलावा ये होंठों की डैमेज स्किन को सही करता है और फिर इनकी बनावट को बेहतर बनाता है। इस प्रकार से ये होंठों के लिए अच्छा है। साथ ही ये लंबे समय तक होंठों की स्किन के टैक्सचर को बेहतर बनाता है और फिर इनकी टोनिंग में मददगार है।

त्वचा पर विटामिन ई लगाने से मिलते हैं ये फायदे

होंठों पर ही नहीं विटामिन ई का इस्तेमाल आप स्किन के लिए भी कर सकते हैं। रोजाना चेहरे पर विटामिन ई लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, झुर्रियां और बारीक रेखाएं कम होती हैं, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और त्वचा चमकदार बनती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है और त्वचा की लोच बनाए रखने में मदद करता है।

Related Post

सुबह नाश्ते में बना लें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर उबले हुए चने और मूंग की चटपटी चाट, हेल्दी भी टेस्टी भी, नोट कर लें रेसिपी

Posted by - October 27, 2025 0
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो झटपट उबले हुए चने और मूंग…

सफेद साड़ी वाली चुड़ैल, भूतिया महल से चीखने की आवाजें सुनकर कांप उठेगी रूह, इन जगहों पर भूल से भी न जाना

Posted by - October 31, 2025 0
Halloween Day 2025: क्या आप भूत प्रेत की कहानियों में विश्वास करते हैं? सफेद साड़ी पहने चुड़ैल, भूतिया महलों से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *