बढ़ती सर्दी में जरूर बनाएं बाजरे के लड्डू, पोषक तत्वों का भंडार ये Laddu टेस्ट में भी लाजवाब

84 0

Bajra Laddus Recipe: क्या आपने कभी बाजरे के लड्डू टेस्ट किए हैं? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि गर्म तासीर वाले ये लड्डू सर्दियों में आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं।

दादी-नानी के जमाने से बाजरे के आटे को सर्दियों में सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आपने हर रोज एक बाजरे का लड्डू खाना शुरू कर दिया, तो न केवल आपके शरीर में गर्माहट बनी रहेगी बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी काफी हद तक मजबूत बन पाएगी। बाजरे के लड्डू बनाने के लिए 200 ग्राम बाजरे का आटा, एक कप गुड़, हाफ कप देसी घी, 10 काजू-बादाम, दो स्पून गोंद, 2 स्पून सूखा गोला और हाफ छोटी स्पून इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं बाजरे के लड्डू- सूखे नारियल को कद्दूकस करके रख लीजिए और काजू-बादाम को भी छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए। एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म कर गोंद को भून लीजिए। जब गोंद फूल जाए, तब आप इसे किसी भी प्लेट में निकालकर रख लीजिए। इसी कड़ाही में आप पहले काजू और बादाम और फिर कद्दूकस किए हुए नारियल को भी रोस्ट कर लीजिए। ठंडी हो चुकी गोंद को कटोरी के सर्फेस से क्रश कर लीजिए।

फॉलो करें ये स्टेप्स- कड़ाही में घी निकाल लीजिए। अब आपको बाजरे के आटे को धीमी आंच पर तब तक भूनना है, जब तक इसका कलर न बदल जाए। खुशबू आने पर आप गैस बंद कर सकते हैं। इसके बाद कड़ाही में गुड़ के पीस एड कर इन्हें धीमी आंच पर मेल्ट कर लीजिए। गुड़ को लगातार चलाते रहना न भूलें। गैस ऑफ करके पिघले हुए गुड़ में बाजरे का आटा, रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स, कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर और क्रश्ड गोंद को मिक्स कर लीजिए।

सर्दियों में उठाएं लड्डू का लुत्फ- जब मिक्सचर हल्का गर्म हो, तब आपको हाथों में देसी घी लगाना है और लड्डू बनाने हैं। आप सर्दियों में पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे के लड्डू का लुत्फ उठा सकते हैं। बाजरे के लड्डुओं को स्टोर करने के लिए किसी भी एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। टेस्ट में जबरदस्त बाजरे के लड्डू आपकी सेहत के लिए भी वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही बाजरे के लड्डू खाने चाहिए।

Related Post

बारिश में घर में घुस रही है छछूंदर? 5 मिनट में तैयार करें ये देसी दवा, फिर नहीं आएगी आसपास

Posted by - August 1, 2026 0
बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और हरियाली तो लाता है, लेकिन इसी मौसम में छछूंदर, चूहे और दूसरे छोटे…

Vastu Tips for Kitchen: रसोई में ये छोटी-छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं सेहत और किस्मत, जानें किचन का सही वास्तु नियम और दिशा

Posted by - November 8, 2025 0
Best Vastu Tips for Kitchen: घर का सबसे अहम हिस्सा रसोई होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन का स्थान…

ये हैं दुनिया की सबसे मजेदार नौकरियां, वाइन या बीयर चखते रहो और सैलरी पाते रहो

Posted by - November 18, 2025 0
Weirdest Jobs: दुनिया में कुछ ऐसी अजीबो-गरीब नौकरियां भी होती हैं, जिनके बारे में सुनकर यकीन करना मुश्किल है. कहीं…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *