Union Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹85,049 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

95 0

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिन और ज्यादा से ज्यादा 10 साल के लिए एफडी कराई जा सकती है।

Union Bank of India Scheme: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है, जो केंद्र सरकार के अधीन काम करता है। आरबीआई इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है, जिसकी वजह से तमाम बैंकों ने भी एफडी की ब्याज दरें घटा दी थीं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी रेपो रेट घटाए जाने के बाद एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर दी थी। हालांकि, कटौती के बावजूद, पब्लिक सेक्टर का ये बैंक एफडी पर शानदार रिटर्न दे रहा है। आज हम आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें 2 लाख रुपये जमा कर गारंटी के साथ 85,049 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एफडी पर मिल रहा है अधिकतम 7.35 प्रतिशत का ब्याज

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिन और ज्यादा से ज्यादा 10 साल के लिए एफडी कराई जा सकती है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.40 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये सरकारी बैंक 3 साल की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 3 साल की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ऊपर) को 7.35 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। ये सरकारी बैंक, 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

₹2,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹85,049 तक का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूनियन बैंक में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,74,729 रुपये मिलेंगे, जिसमें 74,729 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और यूनियन बैंक में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,81,568 रुपये मिलेंगे, जिसमें 81,568 रुपये का फिक्स ब्याज है। इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं तो आपको 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर कुल 2,85,049 रुपये मिलेंगे, जिसमें 85,049 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत, मैच्यॉरिटी पर आपको गारंटी के साथ ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है।

Related Post

UPI पेमेंट हर जगह, फिर 2000 तक कैश डोनेशन की इजाजत क्यों? चुनाव आयोग को SC का नोटिस

Posted by - November 25, 2025 0
याचिकाकर्ता ने अपनी दलील के तौरान तर्क दिया कि डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम ने फाइनेंशियल लैंडस्केप को बदल दिया है. जिसके…

RBI के आज के फैसले पर टिकी करोड़ों लोगों की नजर, बढ़ेगी EMI या मिलेगी राहत? आज होगा बड़ा ऐलान

Posted by - August 5, 2026 0
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अहम बैठक के बाद आज सुबह 10 बजे गवर्नर संजय…

Stock Market: बाजार ने अचानक पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी ने हरे निशान में की शानदार एंट्री

Posted by - December 4, 2025 0
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार सुबह एक ओर ग्लोबल संकेतों की मिलीजुली तस्वीर थी। शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी हल्की…

त्योहारी मांग और जीएसटी सुधारों से बढ़ी कर्ज की रफ्तार

Posted by - November 10, 2025 0
त्योहारी मांग और जीएसटी सुधारों से बढ़ी कर्ज की रफ्तार सिस्टमैटिक्स रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार ,आने वाले महीनों में…

अडानी में विदेशी भरोसा: अमेरिकी बीमा कंपनियों ने किया अरबों का निवेश, एलआईसी नहीं है सबसे बड़ा निवेशक

Posted by - October 27, 2025 0
अडानी समूह में हालिया निवेश को लेकर एक नई तस्वीर सामने आई है। अब तक यह धारणा थी कि भारतीय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *