दुबई में शाहरुख खान ने नाम पर बना रहा हाउसिंग प्रोजेक्ट, किंग खान बोले- बच्चों से कहूंगा, देखो पापा की बिल्डिंग…

155 0

दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वे एक टावर बनाने की योजना बना रहे हैं जिसका नाम शाहरुख के नाम पर रखा जाएगा, इस प्रॉपर्टी का नाम शाहरुखज़ होगा और इसके सामने एक्टर की एक मूर्ति भी लगाई जाएगी.

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान केवल देश ही नहीं दुनिया भर में काफी पॉपुलर है. यही वजह है कि अब दुबई में उनके नाम से एक इमारत बनाई जा रही है. दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वे एक टावर बनाने की योजना बना रहे हैं जिसका नाम शाहरुख के नाम पर रखा जाएगा, इस प्रॉपर्टी का नाम ‘शाहरुखज़’ होगा और इसके सामने एक्टर की एक मूर्ति भी लगाई जाएगी.

‘खुश होती मां’

मुंबई में इस अनाउंसमेंट इवेंट के दौरान, शाहरुख ने कहा कि अगर उनकी मां यह देखतीं तो उन्हें गर्व होता. शाहरुख ने कहा, “मैं क्या कहूं? मेरी मां ज़िंदा होती तो बहुत खुश होतीं. मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ा सम्मान है, और अब जब भी मैं अपने बच्चों के साथ दुबई जाउंगा, तो मैं उस बिल्डिंग की ओर इशारा करके कहूंगा, ‘देखो पापा की बिल्डिंग है’. मुझे लगता है कि यह अद्भुत है, और मैं पिछले कुछ महीनों से इस प्रोजेक्ट की बारीकियों को देख रहा हूं, यह सब बहुत सुंदर और अत्याधुनिक है.”

उन्होंने आगे कहा कि डैन्यूब की यह प्रॉपर्टी उन लोगों के लिए बहुत ‘किफ़ायती’ होगी जो शहर नए हैं. उन्होंने कहा, “यह बहुत किफ़ायती भी है, खासकर उन लोगों के लिए जो दुबई में अपनी ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं और अपने जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि उनके लिए यह एक बहुत बड़ा वरदान और उम्मीद है कि एक प्रेरणा साबित होगी.” इस इवेंट में, यह घोषणा की गई कि टावर की वैल्यू लगभग 4,000 करोड़ रुपये है.

बेहद खुश हैं शाहरुख

हालांकि अभिनेता ने इस बात पर खुशी जताई कि संपत्ति का नाम उनके नाम पर रखा गया है, उन्होंने बताया कि यह पहली बार होगा जब इस तरह की किसी चीज़ का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा. “मैं कभी भी किसी चीज़ का नाम अपने नाम पर नहीं रखता. मेरी कंपनी (रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट) और मेरे घर (मन्नत) का नाम देखिए. मैं खुद को इतना महत्वपूर्ण नहीं समझता कि मैं चीज़ों को लेकर उन पर अपना नाम रख दूं. फ़िल्म को छोड़कर, क्योंकि वह मेरा काम है और मैं उसकी पूजा करता हूं.”

Related Post

रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर हैं धुरंधर के किरदार? जानें किसका रोल निभा रहे हैं रणवीर सिंह

Posted by - November 20, 2025 0
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कौन-सा किरदार…

55 की उम्र में टूटे दिलों को जोड़ेंगी राम्या कृष्णन, लेकर आ रही हैं नया रियलिटी शो ‘सेकंड लव’

Posted by - June 19, 2026 0
दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री Ramya Krishnan एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म या…

3 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म, 7 नवंबर को रिलीज हुई तो छोड़ा जटाधारा और हक को पीछे

Posted by - November 10, 2025 0
इस हफ्ते बड़े पर्दे पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्में धमाल मचा रही हैं, हक और जटाधरा जैसी बॉलीवुड फिल्म…

14 अगस्त को होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भिड़ेगी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से

Posted by - August 5, 2026 0
स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर इमरान हाशमी…

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में जान्हवी कपूर का ‘फायरब्रांड’ अचियम्मा लुक जारी, फैंस बोले – “लगता है वो गायिका हैं”

Posted by - November 1, 2025 0
1 नवंबर 2025: शनिवार को फिल्म ‘पेड्डी’ की टीम ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर का शानदार पहला लुक जारी किया। बुची…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *