‘रांझणा’ की सीक्वल है धनुष-कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’? निर्देशक आनंद एल राय ने किया खुलासा

87 0

14 नवंबर को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस मौके पर निर्देशक आनंद एल राय के साथ फिल्म की स्टारकास्ट- कृति सैनन और धनुष भी मौजूद रहे. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सबसे चर्चित सवाल यही रहा कि क्या यह फिल्म ‘रांझणा’ का सीक्वल है?

मुंबई में 14 नवंबर को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस मौके पर निर्देशक आनंद एल राय के साथ फिल्म की स्टारकास्ट- कृति सैनन और धनुष भी मौजूद रहे. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सबसे चर्चित सवाल यही रहा कि क्या यह फिल्म ‘रांझणा’ का सीक्वल है? क्योंकि दर्शक धनुष और आनंद की जोड़ी को फिर से एक लव स्टोरी में देखकर यही मान बैठे थे कि शायद कहानी आगे बढ़ रही है. जब मीडिया ने इस पर सीधे सवाल किए, तो आनंद एल राय ने बिल्कुल स्पष्ट जवाब दिया.

उन्होंने कहा, “इस फिल्म में वही जुनून और इमोशन है जो ‘रांझणा’ में था. लेकिन कहानी पूरी तरह नई है. हां, मेरा लीड हीरो फिर से धनुष है, बस इतनी ही समानता है. इसके अलावा ‘तेरे इश्क में’ का रांझणा से कोई लेना-देना नहीं है. यह अपनी जगह एक नई और अलग फिल्म है”.

क्या धनुष को डेट्स देना आसान होता है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल और उठा कि क्या आनंद को धनुष की डेट्स आसानी से मिल जाती हैं? क्योंकि धनुष हिंदी फिल्में बहुत कम करते हैं और ‘रांझणा’ उनके हिंदी करियर की बड़ी हिट रही है, इसलिए माना गया कि शायद धनुष उनके लिए तुरंत हां कर देते होंगे. इस पर आनंद एल राय ने मुस्कुराते हुए कहा, “रिश्ता कायम होने के बाद चीजें आसान हो जाती हैं. अब तो हमारे प्यार और बॉन्ड की वजह से मुझे कहानी ज्यादा सुनानी नहीं पड़ती. लेकिन पहली बार भी जब मैं और हिमांशु इनसे मिले थे, तब भी 10–15 मिनट में इन्होंने कह दिया था- मैं फिल्म कर रहा हूं. तभी समझ गया था कि मेरे पास एक एक्टर नहीं, भाई आ रहा है”.

आपको बता दें कि ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के लेखक हैं हिमांशु शर्मा. ट्रेलर देखकर ही लगता है कि उनके लिखे डायलॉग्स इस बार भी दमदार, देसी और ताली-सीटी रुकने न देने वाले साबित होंगे.

Related Post

KGF और Kantara के मेकर्स संग जुड़े सूर्या, TJ ज्ञानवेल के निर्देशन में बनेगी धमाकेदार एक्शन फिल्म

Posted by - June 29, 2026 0
भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ब्लॉकबस्टर फिल्मों KGF, Kantara और Salaar जैसी सुपरहिट…

रिग्रेटिंग यू फिल्म समीक्षा: भावनाओं का सतही ड्रामा

Posted by - October 25, 2025 0
निर्देशक: जोश बून कलाकार: एलिसन विलियम्स, मैकेना ग्रेस, डेव फ्रैंको, मेसन थेम्स, स्कॉट ईस्टवुड, विला फिट्ज़गेराल्ड, क्लैंसी ब्राउन कहानी का…

कैटरीना कैफ 42 की उम्र में बनीं मां, इमोशनल हुए एक्ट्रेस के ससुर, लिखा-मेरे बच्चों पे और सबसे जूनियर…

Posted by - November 10, 2025 0
Katrina Kaif Father in law shares post: कैटरीना कैफ के ससुरजी शाम कौशल ने दादा बनने की खुशी जाहिर करते…

खूबसूरती में हीरोइनों को मात देती हैं अल्लू अर्जुन की नई नवेली भाभी, लाइमलाइट से रहती हैं दूर, तस्वीरों में दिखा चेहरे का नूर

Posted by - November 1, 2025 0
अल्लू अर्जुन के घर में नए मेहमान की एंट्री हुई है। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी नई नवेली भाभी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *