लालू परिवार में संग्राम के बीच वायरल हुईं रमीज-संजय की तस्वीरें, विदेश यात्रा पर मौज करते दिखे

89 0

संजय यादव और रमीज की विदेश यात्राओं की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. विदेश यात्रा की तस्वीरें वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

लालू यादव के परिवार में अंदरूनी कलह की खबरें अभी कम भी नहीं हुई थीं कि संजय यादव और रमीज की विदेश यात्राओं की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. विदेश यात्रा की तस्वीरें वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है. लग्जरी होटलों में ठहराव, प्राइवेट यॉट पर पार्टी, हाई-एंड पब में मौज–मस्ती… इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

यह तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी पहले ही सदमे में है. इसी बीच रविवार को लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने पार्टी और परिवार दोनों से दूरी बनाने का ऐलान करके नया भूचाल ला दिया था. उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि संजय यादव और रमीज पार्टी में फूट डाल रहे हैं, राजनीतिक फैसलों में दखल दे रहे हैं और तेजस्वी यादव को गलत सलाह देकर गुमराह कर रहे हैं. रोहिणी ने यह भी दावा किया कि आंतरिक बैठकों में उन्हें धमकाया गया और चप्पल तक दिखाने की नौबत आ गई.

सोशल मीडिया पर फैल रही तस्वीरें इस विवाद को और हवा दे रही हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों करोड़ों की विदेश यात्राएं करते हैं, प्राइवेट जेट से उड़ान भरते हैं, सात सितारा होटलों में रुकते हैं और कभी-कभी निजी यॉट भी किराए पर लेते हैं.

आरजेडी की ओर से न तो रोहिणी की नाराजगी पर और न ही वायरल तस्वीरों पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया आई है. लेकिन चुनावी हार से जूझ रही पार्टी के भीतर बढ़ता यह विवाद उसके लिए एक और बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है.

सिर्फ 25 सीटें ही जीत सकी RJD

आपको बता दें कि आरजेडी 143 सीटों पर लड़कर सिर्फ 25 सीटें जीत सकी है. वहीं कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं तो सीपीआई (माले) लिबरेशन को 2 सीटें और इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी और माकपा को 1-1 सीट मिली है. इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का पूरी तरह सफाया हो गया है.

Related Post

बीजेपी के ओबीसी चेहरा सम्राट के सिर फिर सजेगा ‘ताज’, परिवार में मंत्री-विधायक बनने की परंपरा है

Posted by - November 20, 2025 0
बिहार में आज शपथ लेने वाली नीतीश कुमार की कैबिनेट में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी भी शामिल किया जाएगा. वो…

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की

Posted by - November 13, 2025 0
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह ममता का साथ छोड़कर नई पार्टी बनाएंगे। पार्टी की रूपरेखा…

लक्सर में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 2 नोटिस का नहीं दिया था जवाब

Posted by - November 15, 2025 0
लक्सर: उत्तराखंड में अवैध मजारों पर कार्रवाई जारी है. हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में धामी सरकार ने अवैध मजार पर…

बिहार चुनाव: एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, लेकिन तेजस्वी बोले — “महागठबंधन बनाएगा सरकार, मिलेगी 160 से ज़्यादा सीटें

Posted by - November 12, 2025 0
पटना: बिहार विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण के बाद जारी एग्जिट पोल में जहाँ अधिकांश सर्वेक्षण एनडीए को बढ़त दे…

राज ठाकरे के बेटे ने शिवाजी महाराज की मूर्ति का किया अनावरण तो पुलिस ने दर्ज किया केस, यहां जानें पूरा मामला

Posted by - November 17, 2025 0
नवी मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पर एक मुकदमा दर्ज किया है जो शिवाजी महाराज की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *