रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, पहुंचाया पीएम मोदी का संदेश

86 0

मॉस्को में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं पहुंचाईं और आगामी भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर चर्चा की। SCO बैठक में जयशंकर ने आतंकवाद पर भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति दोहराई और संगठन से मूल सिद्धांतों पर कायम रहने की अपील की।

मॉस्को: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पुतिन को शुभकामनाएं और बधाई दीं। यह मुलाकात भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले हुई है। बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ‘आज मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शुभकामनाएं पहुंचाईं। उन्हें आगामी भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर भी चर्चा हुई। हमारे रिश्तों को और मजबूत करने के लिए उनके विचार और मार्गदर्शन को बहुत महत्व देता हूं।’

आतंकवाद का किसी भी रूप में कोई औचित्य नहीं है’

बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सरकारी प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ मिलकर राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। जयशंकर ने ‘X’ पर लिखा, ‘आज दोपहर SCO के अन्य प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों के साथ राष्ट्रपति पुतिन से मिला।’ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सरकार प्रमुखों की परिषद की बैठक में अपने संबोधन में विदेश मंत्री जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख दोहराया। उन्होंने साफ कहा कि आतंकवाद का किसी भी रूप में कोई औचित्य नहीं है, उससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता और न ही उसे लेकर लीपापोती की जा सकती है।

आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनानी होगी’

जयशंकर ने कहा, ‘हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि SCO की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद, इन तीन बुराइयों से लड़ने के लिए हुई थी। पिछले वर्षों में ये खतरे और भी गंभीर हो गए हैं। पूरी दुनिया को आतंकवाद के हर रूप के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनानी होगी।’ जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत को अपने नागरिकों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह इसे किसी भी कीमत पर करेगा। साथ ही उन्होंने SCO से अपील की कि वह संगठन के मूल सिद्धांतों पर कायम रहे और सुधारों की जरूरत पर भी जोर दिया। SCO सरकार प्रमुखों की परिषद की 24वीं बैठक 17 और 18 नवंबर को मॉस्को में हुई थी। SCO के सदस्य देशों में भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं।

Related Post

ट्रंप का बड़ा ऐलान! जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ, भारत के फार्मा सेक्टर पर पड़ेगा असर?

Posted by - July 25, 2026 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं के आयात को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने घोषणा की…

अय्यूब खान हाय-हाय… आज ही के दिन 58 साल पहले की वो सुबह, जब रावलपिंडी जागा और पाकिस्तान का इतिहास बदल गया

Posted by - November 7, 2025 0
यह 7 नवंबर 1968 की सुबह थी, जब पाकिस्तान की गलियों में पहली बार सत्ता के खिलाफ एक जनसैलाब उमड़ा…

ट्रंप से दो-दो हाथ को तैयार पुतिन! तेल कंपनियों पर प्रतिबंध के बाद बड़ा फैसला- टॉमहॉक मिसाइल पर भी चेतावनी

Posted by - October 24, 2025 0
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बुडापेस्ट शिखर वार्ता की योजना रद्द होने के एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप और…

107 दिन बाद खत्म हुई अमेरिका-ईरान जंग! ट्रंप ने किया शांति समझौते का ऐलान, 19 जून को लगेगी अंतिम मुहर

Posted by - June 15, 2026 0
107 दिनों तक चले तनाव और संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का ऐलान कर दिया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *