CBSE Two-Exam FAQ: 10वीं का दूसरा बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाएंगे ये छात्र, CBSE ने बताए दो बोर्ड परीक्षाओं के नियम

97 0

CBSE Two-Exam FAQ: सीबीएसई की तरफ से इस बार 10वीं की परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी, अब इसे लेकर तमाम तरह के नियम बताए गए हैं.

CBSE Class 10 Two-Exam System: CBSE की तरफ से 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक वेबिनार आयोजित किया गया. इस वेबिनार में उन तमाम सवालों का जवाब दिया गया, जो अभिभावकों और छात्रों के मन में हैं. न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित की जाएंगीं, इसे लेकर कई लोगों में काफी कंफ्यूजन भी है, जिन्हें अब सीबीएसई के चेयरमैन ने दूर किया है. उन्होंने इस टू एग्जाम सिस्टम से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया और बताया कि ये कैसे काम करेगा.

काफी चर्चा के बाद लिया गया फैसला

चेयरमैन ने कहा कि ये कोई आसान फैसला नहीं था. हमारे पास कुछ विकल्प थे. पहला सैमेस्टर सिस्टम था, जिससे कैरिकुलर लोड कम हो सकता था. हालांकि इसमें कई तरह की दिक्कतें सामने आ सकती थीं. इसके बाद छात्रों का स्ट्रेस कम करने के लिए ये फैसला लिया गया कि साल में दो बार बोर्ड एग्जाम करवाए जाएं. कई बैठकों और काफी चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया.

ये हैं दो बोर्ड परीक्षाओं के जरूरी नियम

  • पहले बोर्ड एग्जाम को ही मुख्य परीक्षा माना जाएगा, इस परीक्षा में शामिल होना जरूरी है.
  • अगर पहली बोर्ड परीक्षा में तीन से ज्यादा विषयों की परीक्षा नहीं दी है तो छात्र दूसरे बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठ सकते हैं.
  • दूसरी बोर्ड परीक्षा सिर्फ उन्हीं विषयों की होगी, जिनमें एक्सटर्नल असेसमेंट कंपोनेंट 50 से ज्यादा हो.
  • प्रैक्टिकल और इंटरनल असिसमेंट एग्जाम दोबारा नहीं कराए जाएंगे, ये पहली बोर्ड परीक्षा के साथ होंगे.

कब खुलेगी विंडो?

CBSE चेयरमैन की तरफ से बताया गया कि पहली बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए विंडो खोल दी जाएगी. इसमें 10 से 15 दिन लगेंगे. पहली बोर्ड परीक्षा के नतीजे अप्रैल में जारी कर दिए जाएंगे, वहीं जून के आखिर तक दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे भी सामने आ जाएंगे, जिसके बाद एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जा सकता है.

यहां से मदद ले सकते हैं छात्र

सीबीएसई की तरफ से 10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है. किसी भी तरह की जानकारी और सवाल के लिए छात्र या उनके पेरेंट्स वॉट्सऐप नंबर 7906627715 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा info.exam@cbseshiksha.in पर मेल करके भी जानकारी ली जा सकती है.

Related Post

QS Asia University Rankings 2026: टॉप 50 में कोई भारतीय संस्थान नहीं, IIT दिल्ली को मिली 59वी रैंक; देखें टॉप 10 में कौन

Posted by - November 5, 2025 0
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी दिल्ली) 59वें स्थान के साथ भारतीय संस्थानों में शीर्ष पर है। पिछले वर्ष की तुलना में…

BPSC 71वीं प्रलीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक सें करें चेक

Posted by - November 1, 2025 0
BPSC 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है। बिहार लोक…

IBPS क्लर्क भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, देखें यहां स्टेटवाइज रिक्तियों की लिस्ट

Posted by - November 1, 2025 0
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की तरफ से ग्राहक सेवा सहयोगी भर्ती 2025(क्लर्क भर्ती) के लिए रिक्तियों की संख्यो को बढ़ा…

NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, कॉलेज चुनने और एडमिशन में नहीं होगी परेशानी

Posted by - August 4, 2026 0
NEET UG 2026 परीक्षा में सफल हुए लाखों छात्रों के लिए अब सबसे अहम चरण काउंसलिंग का शुरू होने जा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *