Miss Universe 2025: रैंप पर वॉक करती आ रही थी जमाइकन ब्यूटी, मुंह के बल गिरी नीचे, स्ट्रेचर पर पहुंचाया गया अस्पताल

80 0
Miss Universe 2025: मिस यूनिवर्स के मंच से कई नजारे देखने को मिले। इस दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी को हिला दिया। जमाइकन ब्यूटी गैब्रिएल हेनरी इस हादसे के शिकार हुईं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

मिस यूनिवर्स 2025 का ग्रैंड फिनाले खत्न हो चुका है और फातिमा बॉश मिस यूनिवर्स बन गई है। कई दिनों से जारी ये ग्रैंड इवेंट हर दिन कुछ-कुछ न कुछ नया लेकर सामने आया। कई विवादों के बीच एक और घटना सामने आई, जिसनें लोगों को हैरान कर दिया। मिस यूनिवर्स जमैका 2025 गैब्रिएल हेनरी बैंकॉक में मिस यूनिवर्स के शुरुआती मुकाबले के दौरान अचानक गिरने की वजह से सुर्खियों में आ गईं। लाइव टेलीविजन पर हुई यह घटना और इसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैलते वीडियोज ने दर्शकों को झकझोर दिया, क्योंकि इमरजेंसी टीम तुरंत उनकी मदद के लिए स्टेज पर पहुंची।

इवनिंग गाउन राउंड में हादसा

बुधवार को थाईलैंड के पाक क्रेट स्थित इम्पैक्ट एरिना में इवनिंग गाउन सेगमेंट के दौरान हेनरी, चमकीले ऑरेंज गाउन में आत्मविश्वास से रैंप पर चल रही थीं। तभी एक किनारे पर उनका संतुलन बिगड़ा और वे अचानक फिसलकर गिर गईं। गिरते ही दर्शक घबरा गए और कई लोग अपनी सीटों से उठ खड़े हुए। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन के प्रेसिडेंट राउल रोचा और मिस यूनिवर्स थाईलैंड के डायरेक्टर नवात इत्सराग्रिसिल को तुरंत स्टेज से उतरकर प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया। इसके बाद इवेंट स्टाफ मौके पर पहुंचा और हेनरी को संभालकर सुरक्षित बाहर ले जाया गया।

हेल्थ अपडेट

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, हेनरी को स्ट्रेचर पर मेडिकल टीम के साथ एक सुविधा केंद्र ले जाया गया और वहां से आगे की जांच के लिए पाओलो रंगसिट हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। डॉक्टर्स ने पुष्टि की है कि उनकी स्थिति स्थिर है। अच्छी बात यह है कि उन्हें कोई फ्रैक्चर या गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, उनकी पूरी रिकवरी और पेजेंट जारी रखने की क्षमता का मूल्यांकन अभी जारी है, इसलिए उन्हें फिलहाल ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया है। 21 नवंबर को होने वाले मिस यूनिवर्स 2025 के फ़ाइनल में उनकी भागीदारी अभी अनिश्चित है।

हेनरी का प्रोफाइल

28 वर्षीय गैब्रिएल हेनरी पेशे से ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट हैं और यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ द वेस्ट इंडीज में रेजिडेंट के तौर पर काम करती हैं। मिस यूनिवर्स जमैका 2025 का ताज पाने के बाद से वे अपने See Now Foundation के माध्यम से दृष्टिबाधित समुदायों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। इसके अलावा वे संगीत में प्रशिक्षित हैं और गायन तथा पियानो, दोनों में निपुणता रखती हैं।

Related Post

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में किया बड़ा बदलाव, कुल 157 खिलाड़ियों को शामिल किया

Posted by - October 30, 2025 0
पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट्स में…

फैक्ट्री में कांच घिसने से अरबों की मालकिन बनने तक: जानिए चीन की ‘ग्लास क्वीन’ झोउ कुनफेई की प्रेरणादायक कहानी

Posted by - May 15, 2026 0
एक समय फैक्ट्री में कांच घिसने का काम करने वाली लड़की… आज दुनिया की सबसे सफल बिजनेसवुमन में गिनी जाती…

नेपाल के बाद अब एक अमेरिकी देश में Gen-Z प्रोटेस्ट ने हिला दी सरकार, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Posted by - November 17, 2025 0
नेपाल के बाद अब अमेरिका के एक पड़ोसी देश में जेन-जेड आंदोलन ने रफ्तार पकड़ ली है। सरकार की नीतियों…

वर्कर वीज़ा से लेकर एच-1बी तक: अमेरिकी वीज़ा नियमों में बदलाव का भारतीयों पर गहरा असर

Posted by - October 30, 2025 0
अमेरिकी वीज़ा नियमों में हाल के बदलावों ने भारतीय नागरिकों, खासकर अस्थायी कामगारों, छात्रों और एच-1बी वीज़ा धारकों पर व्यापक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *