जौनसार बावर में बूढ़ी दीपावली की धूम, लोगों ने मशालें बनाकर मनाया जश्न

95 0

विकासनगर: देहरादून जनपद के विकासनगर-जौनसार बावर क्षेत्र मे बूढ़ी दीपावली के जश्न में डूबा हुआ है. ग्रामीण लोक गीतों और ढोल दमाऊ की थाप पर जमकर थिरक रहे हैं. हाथों में होले (मशालें) जलाकर बूढ़ी दीपावली का आगाज किया |  कई खत पट्टियों में बूढ़ी दीपावली मनाई जा रही है |

जहां एक ओर दीपावली आतिशबाजी के साथ मनाई जाती है. वहीं जनजातीय समुदाय जौनसार बावर क्षेत्र में इको फ्रेंडली बूढ़ी दीपावली मनाने की परम्परा है. ग्रामीण सुबह उठकर भीमल के लकडी की पतली डंडियों से होले (मशालें) तैयार कर पंचायती आंगन मे एकत्रित होते हैं. वाद्य यंत्रों की थाप पर दीपावली के गीत और ईष्ट देव को याद करते हुई होले पर्व मनाते हैं. उसके बाद सभी ग्रामीण वापस आकर पंचायती आंगन मे हारूल गीत और नृत्य का जश्न शुरू हो जाता है. इस लोक पर्व को मनाने के लिए नौकरी पेशा करने वाले लोग अपने पैतृक गांव पहुंचते हैं |

पांच दिन तक बूढ़ी दीपावली का पर्व मनाते हैं. इस पर्व की खास बात यह है की इसमें आतिशबाजी नहीं होती और इको फ्रेंडली दीपावली मनाई जाती है. पर्व पर अखरोट और चिवड़ा का बड़ा महत्व है. सबसे पहले अखरोट और चिवड़ा अपने इष्ट देव को अर्पित किया जाता है. पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर गांवों के पंचायती आंगन लोक गीतों और नृत्यों गुलजार रहते हैं. जौनसार बावर के दसऊ पशगांव खत पट्टी समेत अन्य कुछ खत पट्टियों में देशभर के साथ दीपावली मनाई गई. जबकि खत पट्टियों में बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा है, जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है |

मान्यता है कि जिस खत पट्टी मे चालदा महासू देवता प्रवास पर होते हैं, वहां देशभर के साथ दीपावली पारंपरिक तरीके से मनाई जाती है. बूढ़ी दीपावली जौनसार बावर मे सामूहिक रूप से मनाई जाती है. यह त्यौहार एक महीने बाद क्यों होता है, इसके पीछे कई कहानियां हैं. कुछ लोग इस पर्व को महासू देवता से जोड़ते हैं और कुछ लोग कामकाज के फुर्सत के क्षणों मे मनाए जाने की बात कहते हैं. लोक मान्यता है कि 14 वर्षों का वनवास काट कर जब श्रीराम अयोध्या लौटे, इसकी जानकारी लोगों को एक महीने बाद पता चली. जिसके बाद पर्व मनाया गया

Related Post

CM मोहन यादव ने 1.33 लाख किसानों को दी बड़ी राहत, भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर किए

Posted by - November 14, 2025 0
सीएम मोहन यादव ने 1.33 लाख किसानों के बैंक खातों में भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस…

राजस्थान कैबिनेट के बड़े फैसले: UCC बिल मंजूर, प्रमोशन में 2 साल की छूट और पुत्रवधू को अनुकंपा नियुक्ति

Posted by - August 13, 2026 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में हुई राजस्थान कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों, महिलाओं, ग्रामीण जल आपूर्ति और यूनिफॉर्म…

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 6 नक्सलियों की पहचान हुई, सेंट्रल एरिया कमेटी का प्रभारी भी ढेर

Posted by - November 14, 2025 0
एनकाउंटर में मारे गए छह नक्सलियों में तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनके पास से एके-47 राइफल समेत भारी…

IAS अशोक वर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए CEO

Posted by - July 23, 2026 0
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद पर बड़ा फेरबदल करते हुए 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी…

CM मोहन यादव ने पूरा किया एक और संकल्प, नर्मदा में छोड़े कई मगरमच्छ, जानें क्या होगा फायदा

Posted by - October 31, 2025 0
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में नर्मदा नदी में कई मगरमच्छों को छोड़कर वन्यजीव संरक्षण का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *