बीजेपी बिहार जैसा खेल… UP में SIR पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से की ये बड़ी मांग

88 0
सपा प्रमुख ने बीजेपी पर चुनाव आयोग से मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय देश में सबसे ज्यादा शादियां हैं और लोग सबसे ज्यादा व्यस्त हैं,ऐसे समय में उत्तर प्रदेश में एसआईआर चल रहा है.

लखनऊ:

यूपी के पूर्व सीएम समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में SIR की समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग की. अखिलेश ने कहा कि वह इसके विरोध में नहीं हैं लेकिन ऐसे समय में एसआईआर न हो जब लोग शादियों में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी दलों ने समय-समय पर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जाने का काम किया है. कई बार सुप्रीम कोर्ट ने सनवाई के बाद राहत दी है.

SIR के जरिए BJP ने बिहार में खेल किया

अखिलेश ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से तमिलनाडु, बंगाल और उत्तर प्रदेश में या और जगहों पर विपक्षी दलों या कांग्रेस पार्टी की मिलकर एक ही कोशिश है कि वोटर लिस्ट अच्छी बने और बीजेपी जो खेल करना चाहती है, जो खेल बिहार में देखने को मिला है वो यहां न हो. अखिलेश ने कहा कि बिहार में बीजेपी के खेल की वजह से ही पॉपलर पार्टी होने के बाद भी आरजेडी बिहार में हार गई. सबसे पॉपुलर चेहरा होने के बाद भी तेजस्वी उन जगहों पर हार गए,जहां पर एसआईआर में सबसे ज्यादा वोट कटे थे.

बीजेपी पर चुनाव आयोग से मिलीभगत का आरोप

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर चुनाव आयोग से मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय देश में सबसे ज्यादा शादियां हैं और लोग सबसे ज्यादा व्यस्त हैं,ऐसे समय में उत्तर प्रदेश में एसआईआर चल रहा है. अखलेश ने कहा कि शादी सीजन में लोगों को अपने काम होते हैं. उनको शादियों में शामिल भी होना होता है, ऐसे समय में SIR न कराया जाए.

मैं SIR के विरोध में नहीं हूं लेकिन…

उन्होंने कहा कि उनका एसआईआर को लेकर कोई विरोध नहीं है. वह सिर्फ यही चाहते हैं कि इस प्रक्रिया के समय को बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भविष्य में चुनाव आयोग वोटर आईडी या आधार सरकार ऐसा बनाए जो डुप्लीकेट न हो सके. ऐसा कार्ड बने जो फर्जी न बनाया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने SIR की डेडलाइन बढ़ाए जाने की मांग की.

Related Post

दिल्ली-NCR में घना कोहरा, कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो, सड़क-रेल-हवाई यातायात प्रभावित

Posted by - December 31, 2025 0
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई है। सड़क पर गाड़ियां रेंग-रेंग…

मेरी योग्यता को मेरे परिवार से मत जोड़िए, भले ही अब मंत्री हूं लेकिन राजनीति में नया नहीं” बोले उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश

Posted by - November 24, 2025 0
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और नए-नए मंत्री बने दीपक प्रकाश ने कहा है कि मेरी…

देहरादून में 8वें दिन भी वकीलों का धरना जारी, बार एसोसिएशन ने बनाई 15 सदस्यों समिति, DM-SSP से करेंगे मुलाकात

Posted by - November 18, 2025 0
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चैंबर निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले आठ दिन…

गुजरात ATS ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया, 3 आरोपी गिरफ्तार, देशभर में आतंकी हमले की थी योजना

Posted by - November 13, 2025 0
गुजरात में आतंकी साजिश रचने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग किसी बड़ी आतंकी…

आज गर्मी का रेड अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 पार, यूपी-पंजाब-हरियाणा से बिहार तक भीषण लू

Posted by - May 23, 2026 0
देश का अधिकतर हिस्सा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर और मध्य भारत में मई में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *