PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बड़ी बैठक, इस समस्या के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे भारत और इट

76 0

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित जी-20 सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की है। आइए जानते हैं कि इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई है।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के विभिन्न देशों के प्रमुखों ने भाग लिया है। पीएम मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक की जिनमें से एक इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी हैं। दोनों नेताओं के बीच रविवार को हुई बातचीत के बाद भारत और इटली ने आतंकवाद के वित्तपोषण यानी टेरर फंडिंग के खिलाफ सहयोग के लिए संयुक्त पहल करने की घोषणा की है।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ हुई बैठक और बातचीत के मुद्दों के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने बताया- प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, जिससे हमारे देशों के लोगों को काफी लाभ हो रहा है। हमने व्यापार, निवेश, रक्षा, नवाचार, एआई, अंतरिक्ष और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ हुई बैठक के बारे में आगे बताया- “भारत और इटली आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने में सहयोग के लिए एक संयुक्त पहल की घोषणा कर रहे हैं। यह एक आवश्यक और सामयिक प्रयास है, जो आतंकवाद और उसके समर्थन नेटवर्क के खिलाफ मानवता की लड़ाई को मजबूत करेगा।”

पीएम मोदी ने इन नेताओं से की मुलाकात

पीएम ने कनाडा के अपने समकक्ष मार्क कार्नी, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ब्रिटेन के अपने समकक्ष केअर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा समेत विश्व के कई अन्य नेताओं से मुलाकात की।

Related Post

ममदानी से मुलाकात के पहले ही ट्रंप के बिगड़े बोल, न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर पर फिर की बयानबाजी

Posted by - November 20, 2025 0
Donald Trump- Zohran Mamdani Meeting: डोनाल्ड ट्रंप ने महीनों तक जोहरान ममदानी की आलोचना की है, उन्हें “कम्युनिस्ट पागल” करार…

जेल से इमरान खान का बड़ा धमाका, शहबाज सरकार के खोले राज; असीम मुनीर को बताया ‘क्रूर तानाशाह’

Posted by - November 6, 2025 0
इमरान ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये केस जानबूझकर लंबे खींचे जा रहे…

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले: भारत से अमेरिका तक गूंजा दीपू के परिवार का दर्द

Posted by - December 24, 2025 0
बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की बेरहमी की हत्या के खिलाफ दिल्ली से लेकर कोलकाता, मुंबई से लेकर भोपाल और…

रूस से युद्ध के बीच भ्रष्टाचार कांड के चक्र से घिरे जेलेंस्की, यूक्रेनी शहरों में सेना प्रमुख के दौरे ने मचाई खलबली

Posted by - November 14, 2025 0
रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भ्रष्टाचार कांड के चक्कर से निपटने के प्रयासों में जुटे हैं।…

दक्षिण कोरिया में चीनी नेता शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प वाशिंगटन रवाना

Posted by - October 30, 2025 0
बुसान (दक्षिण कोरिया)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आमने-सामने की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *