रूस के राष्ट्रपति पुतिन कब आएंगे भारत? उनके शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट

91 0

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा काफी अहम है। इससे दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस दौरान, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं।

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन अगले महीने के पहले हफ्ते में 4 और 5 दिसंबर को दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे। रूस, भारत के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक है। माना जा रहा है कि पुतिन की इस यात्रा से रूस और भारत के संबंध और मजबूत होंगे। इससे पहले रूसी सरकारी टीवी ने क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव के हवाले से कहा कि पुतिन की आगामी भारत यात्रा ‘‘बहुत भव्य’’ और ‘‘सार्थक’’ होगी।

पुतिन की यात्रा पर रूस का बड़ा बयान

वीजीटीआरके रूसी सरकारी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में उशाकोव ने कहा, ‘‘रूस और भारत इस यात्रा की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि पुतिन की ये यात्रा हर लिहाज से सार्थक होगी। यह बेहद भव्य यात्रा होने वाली है।’’

कब-कब मिलेंगे पीएम मोदी और पुतिन?

क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने जोर देकर कहा, ‘‘यह यात्रा भारत के पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुए समझौते को अमल में लाने का अवसर दे रही है कि वे द्विपक्षीय मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विस्तार से चर्चा के लिए हर साल मिलेंगे।’’

रूस के विदेश मंत्री का बयान

गौरतलब है कि हाल ही में जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस गए थे तब उनका स्वागत करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि पुतिन की भारत यात्रा जल्द होगी। इसके अलावा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी निकोलाई पात्रुशेव ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी। तब रूस के समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष पात्रुशेव ने पीएम मोदी के साथ कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण, दक्षता विकास और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की थी। तब पीएम मोदी ने पात्रुशेव को बताया था वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत में मेजबानी के लिए उत्सुक हैं।

Related Post

वोजिन्हा की मां को अमेरिका लाने की तैयारी, ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

Posted by - June 17, 2026 0
काबो वेर्दे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में…

‘अमेरिकी वर्कर्स को ट्रेन करो और घर जाओ…’ ट्रंप सरकार का नया H-1B वीजा प्लान; भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा असर!

Posted by - November 13, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई वीजा पॉलिसी ने एक बार फिर भारतीय IT सेक्टर को चिंतित कर दिया है।…

डोनाल्ड ट्रंप का फैसला, इस खास देश को किया G-20 2026 सम्मेलन से बाहर, नहीं भेजेंगे निमंत्रण

Posted by - November 27, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फैसला किया है कि दक्षिण अफ्रीका को अगले साल अमेरिका में होने वाले G-20 2026…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *