भारत हमें दोनों ओर से घेर रहा… पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को लग रहा डर, ऑप सिंदूर वाली चोट भरी नहीं है!

77 0

पाकिस्तान आरोप लगा रहा है कि भारत ही अफगानिस्तान को चलाने वाले तालिबान को इस बात के लिए उकसा रहा है कि वो पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर हमला करे.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को डर लग रहा है. उन्होंने शनिवार, 1 नवंबर को कहा कि काबुल और नई दिल्ली, दोनों के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत चाहता है कि वो पाकिस्तान को पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर व्यस्त रखे. दरअसल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंधों में तेजी से गिरावट आई है और पिछले महीने दोनों के बीच सीमा पर एक संघर्ष देखने को मिला था. भले शुक्रवार को दोनों देशों के बीच युद्धविराम जारी रखने पर सहमत हुए है लेकिन तनाव अभी भी चरम पर है. ऐसे में पाकिस्तान आरोप लगा रहा है कि भारत ही अफगानिस्तान को चलाने वाले तालिबान को इस बात के लिए उकसा रहा है कि वो पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर हमला करे. पाकिस्तान की ओर से लगाया जा रहा बार-बार आरोप बताता है कि भारत की ओर से मिली ऑपरेशन सिंदूर वाली चोट से न तो पाकिस्तान की कठपुतली सरकार ही उबर पाई है और न वहां की सेना.

पाकिस्तान के पश्चिमी पड़ोसी अफगानिस्तान की बात करते हुए मंत्री ने कहा, “राजनेता, सेना और पाकिस्तानी देश, हर कोई सहमत है कि अफगानिस्तान मुद्दे का तत्काल समाधान बहुत जरूरी है. यानी अफगान धरती से आतंकवाद को पूरी तरह से रोका जाना चाहिए.” कमाल है कि आतंकवाद को अपनी नेशनल पॉलिसी की तरह इस्तेमाल करने वाला पाकिस्तान दूसरों पर आतंकवाद का आरोप लगा रहा है.

कुछ दिन पहले, भी आसिफ ने कहा था कि भारत अफगानिस्तान से पाकिस्तान के खिलाफ “कम तीव्रता” का युद्ध लड़ रहा है. अपने मन में ही ख्याली पुलाव बनाने के लिए फेमस ख्वाजा ने कहा है मई में इस्लामाबाद के साथ चार दिवसीय संघर्ष में ‘हार’ का सामना करने के बाद नई दिल्ली “हिसाब बराबर” करने की कोशिश कर रहा है.

Related Post

छोटा इस्लामिक राष्ट्र, बड़ी दोस्ती: PM मोदी करेंगे यात्रा, 1971 की जंग में भारत का समर्थक

Posted by - December 12, 2025 0
यह कहानी अरब दुनिया के सबसे पुराने स्वतंत्र देश की है. 17वीं शताब्दी में यह देश फारस की खाड़ी और…

ये मदद हम कभी नहीं भूलेंगे’, तूफान से बर्बाद हुए जमैका और क्यूबा ने भारत को कहा शुक्रिया

Posted by - November 8, 2025 0
तूफान मेलिसा से तबाह हुए जमैका और क्यूबा को भारत ने तत्काल मानवीय सहायता भेजी, जिसमें BHISHM मेडिकल ट्रॉमा यूनिट,…

Pakistan:न्यायपालिका और सरकार में चरम पर तकरार, CDF बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद सुप्रीम कोर्ट के 2 जजों का इस्तीफा

Posted by - November 14, 2025 0
पाकिस्तान में 27वें संविधान संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति जरदारी ने हस्ताक्षर कर दिया है। इसके कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान…

राजनाथ–बेलौसोव मीटिंग में बड़ा ऐलान, रूस करेगा भारत की सैन्य शक्ति में बड़ा इजाफा

Posted by - December 5, 2025 0
भारत-रूस में यह वार्ता पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा के बीच हो रही है, जो भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के…

भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर क्या महसूस करते हैं ट्रंप? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताई सच्चाई

Posted by - November 5, 2025 0
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने बताया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और अमेरिका के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *