UP बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी: मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण पर होगी नजर

87 0

UP Cabinet Reshuffle: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है. इसमें कई चौंकाने वाले चेहरे भी शामिल हो सकते हैं. बीजेपी जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश करेगी.

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद अब योगी मंत्रिपरिषद के विस्तार की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. पार्टी के आला सूत्रों ने पुष्टि की है कि योगी मंत्रिपरिषद में फेरबदल होगा लेकिन इसके लिए खरमास समाप्त होने का इंतज़ार किया जाएगा. साथ ही, नए अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विचार-विमर्श के बाद ही इस बारे में अंतिम निर्णय होगा. संभावना है कि जनवरी अंत में इस बारे में कोई निर्णय किया जाए. पार्टी के बड़े नेता मानते हैं कि आने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिपरिषद में बड़े पैमाने पर फेरबदल ज़रूरी है क्योंकि इसके ज़रिए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधा जाना है. साथ ही दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को सम्मान जगह देनी होगी ताकि भविष्य में आने वाले नेताओं को संदेश दिया जा सके. इसके लिए पूजा पाल और मनोज पांडेय का नाम लिया जा रहा है.

क्षेत्रीय संतुलन साधेगी भाजपा

यह तय है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को फिर से कैबिनेट में जगह मिल सकती है क्योंकि वे पश्चिम उत्तर प्रदेश और जाट समीकरणों के मद्देनजर महत्वपूर्ण चेहरा हैं. प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले भी वे मंत्री थे. पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की भी वापसी की चर्चा है. इसी तरह मध्य, पश्चिम उत्तर  प्रदेश और बुंदेलखंड से भी नुमाइंदगी बढ़ाने पर विचार हो रहा है. अभी मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों ही पूर्वांचल से हैं. ऐसे में क्षेत्रीय समीकरण साधना होगा.

गैर यादव और गैर जाटव वोटों पर फोकस

राज्य मंत्रिपरिषद में अनुसूचित जाति के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है. गैर जाटव वोटों को बीजेपी के पाले में एकजुट रखने के लिए यह जरूरी माना जा रहा है. इसी तरह ग़ैर यादव ओबीसी वोटों को संदेश देने के लिए भी जातीय समीकरणों को साधा जाएगा. कुर्मी अध्यक्ष बना कर बीजेपी ने पहले ही इस दिशा में बड़ा क़दम उठा लिया है.

योगी आदित्यनाथ सरकार में 21 कैबिनेट मंत्री

योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 5 मार्च 2024 को किया गया था. इसमें सुनील शर्मा, दारा सिंह चौहान, रालोद के अनिल कुमार और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. योगी सरकार में अभी 54 मंत्री हैं और छह और मंत्री बनाए जा सकते हैं. वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कुल 21 कैबिनेट मंत्री हैं.

असीम अरुण, गुलाब देवी, जेपीएस राठौर और दयाशंकर सिंह समेत 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं. प्रतिभा शुक्ला, रजनी तिवारी, बलदेव सिंह औलख और जसवंत सिंह सैनी सहित 19 राज्यमंत्री हैं. माना जा रहा है कि प्रदर्शन के आधार पर कुछ वर्तमान मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. इस तरह नए मंत्रियों के लिए जगह बन सकती है.

Related Post

लालू प्रसाद का आरोप: छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या पर्याप्त नहीं

Posted by - October 25, 2025 0
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार (25 अक्टूबर, 2025) को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह बिहार में…

बिहार में इस बार जमकर निकल रहे हैं वोटर, बंपर वोटिंग क्या कर रहा है इशारा?

Posted by - November 6, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदाता अपने जमकर घरों से निकलते दिख रहे हैं. बेगूसराय, गोपालगंज मधेपुरा…

यूपी, एमपी, बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में SIR पार्ट-2 शुरू, वोटर लिस्ट रिवीजन की हर बात जानिए

Posted by - October 28, 2025 0
बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में एसआईआर कराने का ऐलान किया है: बिहार के…

छोटे और नादान भाई…’, महुआ पहुंचे तेजस्वी तो तेज प्रताप ने कह दी बड़ी बात; जनता से की ये अपील

Posted by - November 3, 2025 0
तेजस्वी यादव रविवार को अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने महुआ पहुंचे। तेजस्वी के चुनाव…

कौन है बिहार के सबसे युवा मंत्री दीपक प्रकाश की पत्नी? सोशल मीडिया पर खूब हैं एक्टिव

Posted by - November 22, 2025 0
Deepak Prakash Wife: दीपक प्रकाश बिहार में बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए, उनकी पत्नी साक्षी इस दौरान काफी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *