जॉर्डन के युवराज अल हुसैन: अमीर और खास, जानिए पीएम मोदी के साथ उनके कार सफर की कहानी

91 0

जॉर्डन के क्राउन प्रिंस यानी युवराज अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय मंगलवार, 16 दिसंबर को खुद कार ड्राइव करके पीएम नरेंद्र मोदी को जॉर्डन संग्रहालय तक ले गए.

पीएम मोदी जब मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन में थे तो वहां से एक खास तस्वीर सामने आई- यह तस्वीर कार डिप्लोमेसी वाली है जिसके केंद्र में कई बार पीएम मोदी होते हैं. जॉर्डन के क्राउन प्रिंस यानी युवराज अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय मंगलवार, 16 दिसंबर को खुद कार ड्राइव करके पीएम नरेंद्र मोदी को जॉर्डन संग्रहालय तक ले गए. युवराज का ऐसा करना पीएम मोदी के प्रति उनके सम्मान और भारत-जॉर्डन रिश्ते के लिए पीएम मोदी के इस दौरे की अहमियत का सबूत देता है. युवराज अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के सीधे वंशज हैं.

सऊदी इंजीनियर से शादी और शाही जिंदगी की झलक

जॉर्डन पर राजा अब्दुल्ला द्वितीय और रानी रानिया के साथ-साथ उनका परिवार भी शासन करता है जो हाशमाइट राजवंश के सदस्य हैं. हशमाइट परिवार की जड़ें पैगंबर मोहम्मद और उनके बेटे इश्माएल तक पहुंचती हैं. यानी यह परिवार पैगबंर मोहम्मद का वंशद माना जाता है. अब बात युवराज हुसैन की. युवराज हुसैन का जन्म 28 जून 1994 को हुआ था और वह किंग अब्दुल्ला और रानी रानिया की सबसे बड़ी संतान हैं.

हुसैन ने किंग्स अकैडमी में शिक्षा प्राप्त की और 2016 में उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने 2017 में रॉयल मिलिट्री अकैडमी सैंडहर्स्ट से ग्रेजुएशन की उपाधि पाई और वो जॉर्डन सशस्त्र बलों में एक बड़ा ओहदा रखते हैं. प्रिंस हुसैन ने 2023 को जहरान पैलेस में सऊदी अरब की आर्टिटेक राजवा अल सैफ से शादी की थी.

कौन हैं युवराज अल हुसैन और कितनी है उनकी दौलत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जॉर्डन के युवराज अल हुसैन की कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर आंकी गई है. भारतीय करेंसी में यह लगभग 46 करोड़ रुपए होती है. हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि जॉर्डन रॉयल परिवार की कुल संपत्ति लगभग $34 बिलियन होने का अनुमान है, जिसमें किंग अब्दुल्ला द्वितीय की कुल संपत्ति लगभग $750 मिलियन है. क्राउन प्रिंस के रूप में, अल हुसैन की कुल संपत्ति आगे बढ़ने की संभावना है क्योंकि वह अधिक जिम्मेदारियां लेगें. आगे राजा बनेंगे और अधिक संपत्ति प्राप्त करेंगे.

Related Post

संयुक्त राष्ट्र में भारत की अपील: तालिबान से व्यवहारिक जुड़ाव जरूरी, पाकिस्तान पर तीखा हमला

Posted by - December 11, 2025 0
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफागनिस्तान के लोगों का जीवन सुगम बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए तालिबान के साथ…

भारत–वियतनाम रक्षा सहयोग को नई मजबूती, पनडुब्बी खोज और बचाव पर एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - November 11, 2025 0
दोनों पक्षों ने हाइड्रोग्राफी, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, बंदरगाह यात्राओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिपयार्ड आधुनिकीकरण और रीयल-टाइम सूचना आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में…

अमेरिका ने ₹1 करोड़ वेतन और 8 महीने की बेटी वाले भारतीय इंजीनियर को ‘एक मिनट से भी कम समय में’ B1/B2 वीज़ा देने से किया इनकार

Posted by - November 1, 2025 0
नई दिल्ली, 1 नवंबर 2025: एक भारतीय वरिष्ठ तकनीकी इंजीनियर की अमेरिका यात्रा उस समय अधूरी रह गई जब नई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *