भारत–वियतनाम रक्षा सहयोग को नई मजबूती, पनडुब्बी खोज और बचाव पर एमओयू पर हस्ताक्षर

92 0

दोनों पक्षों ने हाइड्रोग्राफी, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, बंदरगाह यात्राओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिपयार्ड आधुनिकीकरण और रीयल-टाइम सूचना आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति की व्यापक समीक्षा की. इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, सैन्य चिकित्सा और विशेषज्ञ-स्तरीय सहयोग को और विस्तारित करने पर सहमति बनी.

भारत और वियतनाम ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए पनडुब्बी खोज, संचालन और बचाव सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की वियतनाम यात्रा के दौरान किया गया.

समझौते के तहत दोनों देश पनडुब्बी संचालन, खोजबीन और बचाव क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक समन्वित ढांचा विकसित करेंगे. इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, ओपेरशनल कोऑर्डिनेशन और आपसी विश्वास को और मजबूती मिलेगी. हनोई में हुए 15वें भारत–वियतनाम रक्षा नीति संवाद के दौरान यह एमओयू हस्ताक्षरित हुआ. इस संवाद की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव और वियतनाम के उप राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल होआंग ज़ुआन चिएन ने की. यह वार्षिक संवाद दोनों देशों की रक्षा साझेदारी का प्रमुख प्लेटफॉर्म है.

दोनों पक्षों ने हाइड्रोग्राफी, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, बंदरगाह यात्राओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिपयार्ड आधुनिकीकरण और रीयल-टाइम सूचना आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति की व्यापक समीक्षा की. इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, सैन्य चिकित्सा और विशेषज्ञ-स्तरीय सहयोग को और विस्तारित करने पर सहमति बनी.

रक्षा उद्योग सहयोग बढ़ाने के लिए एक आशय पत्र (Letter of Intent) पर भी हस्ताक्षर किए गए. इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, संयुक्त अनुसंधान, उच्च-तकनीक क्षेत्रों में निवेश और रक्षा उत्पादन में संयुक्त उपक्रमों को प्रोत्साहित करना है. यात्रा के दौरान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से भी मुलाकात की. दोनों पक्षों ने यह तय किया कि 16वां भारत–वियतनाम रक्षा नीति संवाद अगले वर्ष भारत में आयोजित किया जाएगा.

Related Post

पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’: 2025 में इन देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान

Posted by - December 19, 2025 0
पीएम मोदी को नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, बारबाडोस और इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान से…

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने राफेल के खिलाफ अभियान चलाया, एक देश में रुकवा दी बिक्री- अमेरिकी कमीशन

Posted by - November 19, 2025 0
अमेरिकी संसद में यूएस-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई चीन की करतूत, चीन ने…

अमेरिका को लगा झटका, मुलाकात के बाद शी जिनपिंग ने खारिज किया ट्रंप का दावा; जानें पूरा मामला

Posted by - October 31, 2025 0
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें ट्रंप ने…

वेनेजुएला पर मंडराते खतरे के बादल: अमेरिकी सैन्य तैनाती से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

Posted by - October 31, 2025 0
कैरेबियन सागर में हाल के दिनों में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राज्य…

UAE में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रखना वैश्विक जिम्मेदारी, कई अहम समझौतों पर सहमति

Posted by - May 15, 2026 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा के दौरान पश्चिम एशिया में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *