जैश की लेडी कमांडर है फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीना, भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग बनाने की थी जिम्मेदारी

75 0

जैश ने महिलाओं को धार्मिक जिम्मेदारियों और जिहाद के नाम पर जोड़ने की योजना बनाई है, जिसमें उन्हें प्रशिक्षण देकर संगठन के मिशन में शामिल किया जा रहा है.

फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई डॉक्टर शाहीना को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी. खुफिया एजेंसियों के अनुसार, शाहीना को भारत में महिलाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने और संगठन के लिए भर्ती करने की जिम्मेदारी दी गई थी. यह महिला विंग जैश की नई रणनीति का हिस्सा है, जिसमें महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसे कार्यों में शामिल किया जा रहा है.

इस संगठन की अगुवाई पाकिस्तान में मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर कर रही है. सादिया का पति यूसुफ अजहर कंधार हाईजैक मामले में एक प्रमुख मास्टरमाइंड था. जैश ने महिलाओं को धार्मिक जिम्मेदारियों और जिहाद के नाम पर जोड़ने की योजना बनाई है, जिसमें उन्हें प्रशिक्षण देकर संगठन के मिशन में शामिल किया जा रहा है. भारत में डॉक्टर शाहीना जैसे लोगों के जरिए यह नेटवर्क फैलाने की योजना थी.

दिल्ली ब्लास्ट मामले में 3 संदिग्ध हिरासत में 

हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्ध पुलवामा जिले के निवासी हैं. तारिक अहमद मलिक (पुत्र गुलाम अहमद मलिक) एटीएम गार्ड है. आमिर राशिद (पुत्र एबी राशिद मीर, वायरल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति, तारिक का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा था) और

उमर राशिद (पुत्र एबी राशिद मीर) हैं. आमिर और उमर दोनों भाई हैं. जानकारी के अनुसार, तारिक अहमद और आमिर राशिद को श्रीनगर लाया गया है, जबकि उमर राशिद अभी पम्पोर पुलिस स्टेशन में है और उससे पूछताछ जारी है.

Related Post

Govt Jobs: बीपीएससी की नई 4000 पदों पर आने वाली है बंपर भर्ती, जानें योग्यता

Posted by - November 25, 2025 0
बिहार के युवाओं के लिए अच्छी नौकरी की भर्ती निकलने वाली है. अगले महीने लाइब्रेरीयन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी…

MP: शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल, समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को कहा- अंग्रेजों का दलाल, बाद में मांगी माफी-VIDEO

Posted by - November 17, 2025 0
बिरसा मुंडा जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने समाज…

TMC के 20 बागी सांसद NCPI में क्यों जा रहे हैं? जानिए त्रिपुरा से शुरू हुई इस छोटी पार्टी की पूरी कहानी

Posted by - June 15, 2026 0
ई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने…

बिहार की ‘गोल्डन गर्ल’ श्रेयसी सिंह: दिग्विजय की बेटी, निशानेबाज चैंपियन, नीतीश की नई कैबिनेट में एंट्री, जानिए पूरी प्रोफाइल

Posted by - November 20, 2025 0
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह आज नीतीश कुमार के साथ शपथ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *