वे परिवार के लिए काम कर रहे हैं… नीतीश का तेजस्वी पर ‘फैमिली’ वाला वार

88 0

द(यू) प्रमुख ने कहा कि बिहार ऐसी हालत में था कि लोग परेशान थे. सभी अपने परिवार के लिए काम कर रहे थे. आप हम लोगों को देख लीजिए, कोई भी अपने परिवार के लिए काम नहीं करता है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य में ‘कुप्रशासन फैलाने वाले व्यक्ति’ ने पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर आगे बढ़ाया और अब बेटे-बेटियों को आगे बढ़ा रहे हैं. जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को समर्थन देने का आह्वान किया और कहा कि बिहार नरेंद्र मोदी सरकार की मदद से तेजी से प्रगति कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी जनसभा से बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की. कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि “राज्य में जिस व्यक्ति ने कुप्रशासन फैलाया, उसने पद छोड़ने की नौबत आने पर अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया.”

कब का जिक्र किया नीतीश कुमार ने

नीतीश कुमार 1997 की उस घटना का जिक्र कर रहे थे, जब चारा घोटाले के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने पदभार संभाला था. कुमार ने कहा, “उन्होंने (लालू प्रसाद) अब तक अपनी आदतें नहीं बदली हैं. पहले अपनी पत्नी को आगे किया और अब बेटों-बेटियों को बढ़ावा देने में लगे हैं.”

उनका इशारा महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती की ओर था. मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने थोड़े समय के लिए उनकी पार्टी से गठबंधन किया था, लेकिन जल्द ही समझ गया कि यह गलती थी. मैंने पाया कि मैं उसी गठबंधन में बेहतर हूं, जिसका मैं शुरू से हिस्सा रहा हूं.”

आपके लिए और..

जद(यू) प्रमुख ने कहा कि बिहार ऐसी हालत में था कि लोग परेशान थे. सभी अपने परिवार के लिए काम कर रहे थे. आप हम लोगों को देख लीजिए, कोई भी अपने परिवार के लिए काम नहीं करता है. राजग की सरकार में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छूआ है. उनका कहना था कि केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया है.

Related Post

नेशनल हाइवे पर एयरफोर्स के विमानों की गर्जना, ट्रैफिक को रोक कर फाइटर प्लेन जगुआर और सुखोई-30 ने भरी उड़ान

Posted by - November 13, 2025 0
ये तीसरी बार है, जब इस हाईवे पर एयरफोर्स के फाइटर प्लेन को सफलतापूर्वक उतारा गया है। अभ्यास शुरू होने…

UP में आज 35 करोड़ पौधरोपण का महाअभियान, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुरुआत, लगाएंगे मौलश्री का पौधा

Posted by - July 12, 2026 0
उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार के बाद अब सबकी नजर उन पदों पर है, जिनके नामों की घोषणा अभी…

केदारनाथ धाम में श्रद्धालु छोड़ गए 2300 टन कूड़ा, कपाट बंद होने के बाद चलाया गया अभियान

Posted by - November 18, 2025 0
रुद्रप्रयाग: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में इस बार 17.68 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए. वहीं यात्रियों के धाम पहुंचने…

घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली में आज 2 बजे तक बंद रहेंगे ये रास्ते

Posted by - November 7, 2025 0
‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज इंदिरा गांधी स्टेडियम में बड़ा समारोह आयोजित किया जा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *