आध्यात्मिक मुलाकात: प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर भावुक हुईं अनुष्का शर्मा

95 0

प्रेमानंद महाराज से मिलकर इमोशनल हुईं Anushka Sharma, बोलीं- ‘हम आपके हैं महाराज जी, आप हमारे हैं’

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ एक बार फिर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. मुलाकात के दौरान विराट कोहली के चेहरे पर खास रौनक नजर आई, जबकि अनुष्का शर्मा भावुक दिखाई दीं. दोनों ने श्रद्धा के साथ महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया. वीडियो में अनुष्का को कहते हुए देखा जा सकता है, “हम आपके हैं महाराज जी, आप हमारे हैं”. इस दौरान एक्ट्रेस इमोशनल भी नजर आयीं.

भजन मार्ग के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज ने विराट और अनुष्का को जीवन और कार्य को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा मानकर करें, मन में गंभीरता रखें, हमेशा विनम्र बने रहें और निरंतर नाम जप करते रहें.

बताया जा रहा है कि यह इस साल विराट और अनुष्का का वृंदावन का तीसरा दौरा था. हाल ही में यह कपल यूके से भारत लौटा है. इससे पहले जनवरी में दोनों अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे. वहीं मई महीने में विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की थी.

बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की तो वे काफी समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं. बेटी वामिका के जन्म के बाद से ही अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. अनुष्का और विराट का अकाय नाम का एक बेटा भी है. अनुष्का ने रब ने बना दी जोड़ी’, ‘जब तक है जान’, ‘पीके’, ‘सुल्तान’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘एनएच10’, ‘परी’, जीरो जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है. आने वाले समय में उन्हें चकदा एक्सप्रेस में देखा जाएगा.

Related Post

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से जमाई धाक, अब रजनीकांत की फिल्म में नेगेटिव रोल करेगी हीरोइन, जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

Posted by - November 3, 2025 0
रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर-2 में विद्या बालन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या इस…

शक्तिमान फेम एक्ट्रेस बनीं साध्वी, लग्जरी छोड़ भिक्षा मांगकर भरती है पेट, बताई पीताम्बरा मां बनने की वजह

Posted by - November 4, 2025 0
कभी टीवी पर राज करने वालीं नुपुर अलंकार ने कुछ साल पहले अपने एक फैसले से सबको चौंका दिया था।…

3 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म, 7 नवंबर को रिलीज हुई तो छोड़ा जटाधारा और हक को पीछे

Posted by - November 10, 2025 0
इस हफ्ते बड़े पर्दे पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्में धमाल मचा रही हैं, हक और जटाधरा जैसी बॉलीवुड फिल्म…

भारत की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस का निधन, शाहरुख खान की बनी थीं दादी, जीजा से शादी के हुए थे चर्चे

Posted by - November 14, 2025 0
98 साल की दिग्गज अदाकार कामिनी कौशल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस भारती की सबसे उम्रदराज हीरोइन रही हैं।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *