हिंसा के चलते बड़ा फैसला: चटगांव में भारतीय वीजा आवेदन स्थगित

83 0

प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. इसी दौरान चटगांव में सहायक भारतीय उच्चायुक्त के आवास पर बृहस्पतिवार को पथराव की घटना भी हुई.

ढाका:

बांग्लादेश में फिर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. कई मीडिया संस्‍थानों को आग के हवाले कर दिया गया है. ऐसे में बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े शहर चटगांव में स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र में वीजा सेवाएं अगला नोटिस जारी किए जाने तक निलंबित कर दी गई हैं. स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी. यह कदम प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बढ़े तनाव के मद्देनजर उठाया गया है.

पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के प्रमुख नेता रहे हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के लिए उम्मीदवार थे. इन विरोध प्रदर्शनों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपदस्थ हो गई थीं. नकाबपोश बंदूकधारियों ने 12 दिसंबर को मध्य ढाका के विजयनगर क्षेत्र में इंकलाब मंच के प्रवक्ता हादी के सिर में उस समय गोली मार दी थी जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे. बाद में सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. इसी दौरान चटगांव में सहायक भारतीय उच्चायुक्त के आवास पर बृहस्पतिवार को पथराव की घटना भी हुई. ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने रविवार को भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) के हवाले से बताया कि चटगांव में भारतीय वीजा आवेदन संबंधी प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है.

चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग में हाल में हुई घटना के बाद यह निर्णय रविवार से प्रभावी हो गया. आईवीएसी के अनुसार, बंदरगाह शहर में भारतीय वीजा संबंधी सभी सेवाएं 21 दिसंबर से अगले आदेश तक बंद रहेंगी. बयान में कहा गया कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद वीजा आवेदन केंद्र को फिर से खोलने के संबंध में आगे की घोषणा की जाएगी.

बांग्लादेश के सिलहट में भारतीय सहायक उच्चायोग कार्यालय और वीजा आवेदन केंद्र पर शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई.‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार के अनुसार, सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (मीडिया) सैफुल इस्लाम ने कहा कि सुरक्षा के कड़े उपाय इसलिए किए गए हैं ताकि ‘कोई तीसरा पक्ष स्थिति का फायदा न उठा सके.’ बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हादी को शनिवार को राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया गया.

Related Post

डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारत आने का ऐलान, बोले- ‘प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं वहां जाऊंगा..

Posted by - November 7, 2025 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की यात्रा पर आने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है…

जोहरान ममदानी के बाद भारतीय मूल के एक और कारोबारी ने अमेरिका में जीता मेयर का चुनाव, जानें कौन हैं वो

Posted by - November 8, 2025 0
पंजाब के रहने वाले सिंह स्वर्णजीत ने अमेरिका के नॉर्विच शहर में मेयर का चुनाव जीत लिया है। वह इस…

क्या ईरान के पास है ‘जेलीफिश ड्रोन’ की रहस्यमयी फौज? अमेरिकी पायलट के दावे से मचा हड़कंप

Posted by - June 23, 2026 0
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक ऐसा दावा सामने आया है जिसने रक्षा विशेषज्ञों और खुफिया…

सोलर पावर से चलने वाले AI सैटेलाइट रोकेंगे ग्‍लोबल वॉर्मिंग को…एलन मस्‍क ने दिया यह कैसा आइडिया

Posted by - November 4, 2025 0
मस्‍क ने एक्‍स पर लिखा, ‘एक बड़ा सोलर-पावर्ड AI सैटेलाइट ग्रुप, पृथ्वी तक जो सोलर एनर्जी पहुंचती है, उसमें छोटे-छोटे…

981 दिनों बाद ब्राज़ील की जर्सी में लौटे नेमार, नंबर 10 की वापसी ने भावुक कर दिए करोड़ों फ़ैन्स

Posted by - June 25, 2026 0
फुटबॉल जगत के सबसे बड़े सितारों में से एक Neymar ने 981 दिनों के लंबे इंतजार के बाद ब्राज़ील की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *