गुरुग्राम में 2 घंटे ब्लैकआउट: रैपिड मेट्रो ठप, ट्रैक पर पैदल चले यात्री

34 0

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की तेज रफ्तार जिंदगी शुक्रवार शाम अचानक थम गई, जब बड़े बिजली संकट की वजह से शहर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। शाम करीब 7:50 बजे रैपिड मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गईं, जिससे ऑफिस से लौट रहे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भीषण गर्मी के बीच कई लोग मेट्रो ट्रेन के अंदर फंसे रहे, जबकि कुछ यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक पर पैदल चलकर अगले स्टेशन तक पहुंचना पड़ा। रैपिड मेट्रो सेवाएं करीब 8:33 बजे तक प्रभावित रहीं, जबकि साइबर सिटी समेत कई इलाकों में रात 10 बजे तक बिजली गुल रही।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-72 सबस्टेशन में ट्रांसफॉर्मर सर्किट में तेल रिसाव हो रहा था। इससे पहले कि सुरक्षा के तहत ब्रेकर ट्रिप किया जाता, ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस हादसे के बाद कई सबस्टेशन बंद हो गए, जिससे सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति क्षेत्र समेत कई इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।

सेक्टर-72 सबस्टेशन से ही रैपिड मेट्रो और दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के गुरुग्राम सेक्शन को बिजली मिलती है। हालांकि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन को स्टैंडबाय सबस्टेशन के जरिए चलाया गया, जिससे वहां सेवाएं सामान्य बनी रहीं। करीब ढाई घंटे बाद रात 10:10 बजे तक बिजली व्यवस्था और मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गईं।

Related Post

12 साल में 17 करोड़ रोजगार, बेरोजगारी 3.1% पर: Gen Z की नाराज़गी के बीच मोदी सरकार ने पेश किया रोजगार रिपोर्ट कार्ड

Posted by - August 4, 2026 0
देश में बेरोजगारी और रोजगार को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपने 12 वर्षों का रोजगार रिपोर्ट…

हर 100 में 24 भारतीय कर्मचारी करते हैं 16 घंटे फ्री में काम, चीन-जापान से भी आगे भारत; ADP रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Posted by - September 5, 2026 0
भारत में काम के घंटे और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर लंबे समय से बहस होती रही है। ऑफिस का समय…

भारत को जवाब देने का हक…’, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर SCO से एस जयशंकर की बड़ी चेतावनी

Posted by - November 18, 2025 0
SCO समिट में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सामने एस. जयशंकर ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए…

गुरुग्राम में बीच सड़क शराबियों का स्टंट, चलती बाइक पर खुलेआम बोतलें लहराते दिखे युवक, वीडियो वायरल

Posted by - November 5, 2025 0
महिला जब नजदीक जाकर वीडियो बनाने लगी तो बाइक सवार युवकों ने उसे देखते हुए और भी ज्यादा स्टंट करना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *