Janmashtami Special Recipe: लड्डू गोपाल के लिए बनाएं स्पेशल नारियल की सॉफ्ट बर्फी, मिनटों में होगी तैयार

4 0

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अगर आप कान्हा जी के लिए घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट भोग बनाना चाहते हैं, तो सूखे नारियल की सॉफ्ट बर्फी एक बेहतरीन विकल्प है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए मावा की जरूरत नहीं पड़ती और यह बेहद आसानी से तैयार हो जाती है।

बिना मावे के बनाएं स्वादिष्ट नारियल बर्फी

इस बर्फी को सूखे नारियल, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। काजू, बादाम और इलायची इसका स्वाद और खुशबू बढ़ाते हैं। जन्माष्टमी पर इसे प्रसाद के रूप में लड्डू गोपाल को भोग लगाया जा सकता है।

नारियल बर्फी के लिए सामग्री

  • सूखा नारियल – 300 ग्राम
  • चीनी – 200 ग्राम
  • काजू – 50 ग्राम
  • बादाम – 50 ग्राम
  • देशी घी – 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • पानी – आधा कप
  • पिस्ता – 1-2 चम्मच, सजावट के लिए

ऐसे बनाएं नारियल की सॉफ्ट बर्फी

नारियल और मेवे तैयार करें:
सूखे नारियल को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में बारीक पीस लें। आप चाहें तो इसे कद्दूकस भी कर सकते हैं। काजू और बादाम को घी में धीमी आंच पर 1-2 मिनट भूनकर ठंडा करें और फिर पीस लें।

नारियल को हल्का गर्म करें:
कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर पिसा हुआ नारियल धीमी आंच पर 1-2 मिनट चलाएं। ध्यान रखें कि नारियल का रंग न बदले।

एक तार की चाशनी बनाएं:
चीनी और आधा कप पानी को उबालें। इसमें इलायची पाउडर डालकर 4-5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं। जब चाशनी एक तार की बनने लगे तो गैस बंद कर दें।

सभी सामग्री मिलाएं:
गरम चाशनी में नारियल और काजू-बादाम का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे दोबारा गैस पर पकाने की जरूरत नहीं है। करीब 2 मिनट तक मिश्रण को एकसार कर लें।

बर्फी को सेट करें:
बटर पेपर लगी ट्रे पर थोड़ा घी लगाकर मिश्रण को समान रूप से फैला दें। ऊपर से बारीक कटे पिस्ते डालकर हल्का दबाएं।

काटकर लगाएं भोग:
मिश्रण के हल्का गुनगुना रहने पर चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद बर्फी के टुकड़े आसानी से निकल जाएंगे। इसके बाद बाल गोपाल को नारियल की बर्फी का भोग लगाएं और जन्माष्टमी का त्योहार मनाएं।

Related Post

क्या गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाता है? गाजर खाने के नुकसान क्या हैं? गाजर किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? जानिए

Posted by - October 28, 2025 0
गाजर सर्दियों का सुपरफूड है ।इसे आंखों की रोशनी बढ़ाने का सबसे अच्छा फूड माना जाता है।लेकिन क्या वाकई ऐसा…

Vastu Tips for Kitchen: रसोई में ये छोटी-छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं सेहत और किस्मत, जानें किचन का सही वास्तु नियम और दिशा

Posted by - November 8, 2025 0
Best Vastu Tips for Kitchen: घर का सबसे अहम हिस्सा रसोई होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन का स्थान…

दिल्ली की डायटीशियन ने बताया कि प्रदूषण के मौसम में हर्बल चाय चाय से बेहतर क्यों है, और बताया कि कौन सी चाय सबसे बेहतर है

Posted by - November 13, 2025 0
ऊर्जा की कमी और चाय अक्सर एक-दूसरे के पर्यायवाची होते हैं। सुबह-सुबह सुस्ती महसूस हो रही है? चाय के लिए चूल्हा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *