उत्तराखंड में कार और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार भिड़ंत, नेपाली महिला की मौत, चार घायल

81 0

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में सिरौली के पास आज शनिवार 15 नवंबर सुबह को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है |  वहीं एक व्यक्ति को मामूली रूप से चोट आई है. घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है |

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5.15 बजे हुआ. हादसा सिरौली इलाके में पेट्रोल पंप के पास हुआ. बताया जा रहा है कि सुबह कार और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार भिड़ंत हुई. उस वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे |  मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को पास के हॉस्पिटल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने एक महिला का मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है |

जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग दिल्ली से नेपाल जा रहे थे. जैसे ही कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली के पास पहुंची तो वैसे ही कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर साइड से कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 4 लोग घायल हुए है, जबकि एक महिला की मौत हो गई |

आनन-फानन थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को किच्छा सीएससी ले जाया गया, जहां से तीन लोगों जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक व्यक्ति के प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया था, जिसे पुलिस ने खुलवाया |

घायल गणेश भूल ने बताया कि कार दिल्ली से आ रही थी, जिसमें ड्राइवर को मिलाकर पांच लोग सवार थें. ड्राइवर और तीन सवारी पहले से कार में बैठीं हुई थी, वो दिल्ली के त्रिलोकपुरी से कार में बैठा था और नेपाल जा रहा था. पांच बजे अचानक हादसा हुआ था. हादसे के बाद ही उसकी नींद खुली तो देखा की सबसे कम चोट उसी को लगी थी. बाकी अन्य तीन घायलों को भी उसने कार से निकाला, जबकि एक महिला जो सड़क में गिरी हुई थी, उसकी मौत हो चुकी थी |  इसके बाद राहगीरों की मदद से 108 पर कॉल किया था. तीन लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घायलों के नाम चालक करन सिंह, प्रीति भट्टराय और सुभाष भट्टाराय

सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि आज सुबह पुलभट्टा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक महिला की मौत हुई है जबकि चार लोग घायल हुए है. तीन घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है. जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है |

Related Post

राजस्थान हाईकोर्ट: शादी की उम्र न होने पर भी बालिग रह सकते हैं लिव-इन रिलेशन में

Posted by - December 5, 2025 0
प्रेमी जोड़े के मामले में सुनवाई करते हुए राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा कि सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि…

OTET 2026 स्थगित, अब 5 जुलाई को दो शिफ्ट में होगी ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा

Posted by - June 24, 2026 0
ओडिशा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी…

छात्रों से संवाद करेंगे IAS, IPS और IFS अफसर! योगी सरकार का बड़ा फैसला, ऐसे होगी करियर काउंसलिंग

Posted by - August 8, 2026 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू करने का फैसला…

TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 22 जून को सचिवालय घेराव; 7 राज्यों का समर्थन

Posted by - June 17, 2026 0
उत्तराखंड में टीईटी (TET) अनिवार्यता और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर शिक्षकों का आंदोलन तेज हो गया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *