Bihar Election 2025: एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की अपील

85 0

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक्ट्रेस नीतू चंद्रा, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने वोट डाल दिया है.

र विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह से ही शुरू हो चुकी है और बड़ी-बड़ी हस्तियां और चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार भी अपना कीमती वोट देने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंच रहे हैं. बॉलीवुड फिल्मों का मशहूर चेहरा रहीं नीतू चंद्रा के अलावा भाजपा कार्यकर्ता पवन सिंह और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने वोट डाल दिया है. इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें नीतू चंद्रा वोट देने के बाद पोलिंग बूथ से निकलने के बाद फैंस और उनके चाहने वालों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बिहार चुनाव आयोग की स्वीप आइकॉन एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने आज सुबह 9 बजे पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में अपना वोट डाला है.

नीतू चंद्रा ने वोट डालने के बाद सभी से 6 और 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और मतदान करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा, आइए, अपनी आवाज़ बुलंद करें! बिहार में वोट करें!!”

जबकि भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ वोट देने के बाद पोस्ट शेयर किया है. पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर बता रहे हैं कि उन्हें मतदान दे दिया है. सिंगर ने लिखा, “पहले मतदान फिर जलपान.” इससे पहले पवन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैं अपने गांव में वोट देने आया हूं. मैं वोट देने जा रहा हूं और मेरा वोट विकास के लिए है.”

छपरा सीट से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने भी अपना वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की. उन्होंने कहा, “मैंने बिहार के बेहतर भविष्य के लिए अपना मतदान कर दिया है. आप सब लोग भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान कीजिए क्योंकि मतदान ही ऐसी चीज है जिस पर किसी का दबाव नहीं होता है और आप अपने मन से किसी पार्टी का चुनाव करते हैं. किसी भी पार्टी को चुनिए, लेकिन मतदान जरूर करें.”

Related Post

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने बढ़ाई RJD की चिंता, प्रशांत किशोर की जीत से तेजस्वी यादव के सामने नई चुनौती

Posted by - August 4, 2026 0
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने राज्य की विपक्षी राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी…

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार | अमित शाह ने किया सम्मानित

Posted by - August 1, 2026 0
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय…

‘RJD के अंधकार युग और NDA के विकास युग के बीच चुनावी मुकाबला’, पटना में बोले जेपी नड्डा

Posted by - November 1, 2025 0
JP Nadda in Bihar: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए…

मुजफ्फरपुर रैली में बोले पीएम मोदी: “छठ पर्व को यूनेस्को हेरिटेज का दर्जा दिलाने की कोशिश जारी”

Posted by - October 30, 2025 0
मुजफ्फरपुर (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *