बुमराह पर 20 मैच का बैन लगाओ.. भारतीय क्रिकेटर पर क्यों भड़का हुआ है पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज?

95 0

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने जसप्रीत बुमराह और जय शाह पर तीखी टिप्पणी की है. जिसका वीडियो सामने आया है.

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने एक बार फिर से बेतुकी बाते की हैं. इस बार उन्होंने भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपना निशाना बनाया है. दरअसल, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोलकाता में खेला गया था. जहां प्रेशर वाले मुकाबले में बुमराह के मुंह से टेम्बा बावुमा के लिए गलती से ‘बौना’ शब्द निकल गया था. मैच के बाद जब स्टार गेंदबाज को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने खुद आगे बढ़कर माफी भी मांगी. मगर पाकिस्तानी मीडिया और पूर्व क्रिकेटर को तो मसाला मिल गया है. वह लगातार भारतीय क्रिकेट और बुमराह को अपना निशाना बना रहें हैं.

इसी कड़ी में ptvsports_official पर बातचीत करते हुए तनवीर अहमद ने भी आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह समेत बुमराह को लेकर काफी अनर्गल बाते की हैं. उनका कहना है कि जय शाह की वजह से ही भारतीय खिलाड़ी गलतियां करने के बावजूद बच जाते हैं. 46 वर्षीय पूर्व पाक क्रिकेटर ने कहा, ‘आईसीसी का बंदा जय शाह बैठा हुआ है. नहीं होगा ना, कुछ नहीं होगा.’

इसपर एंकर ने बीच में टोकते हुए कहा, ‘क्यों नहीं होगा. आवाज आपने नहीं सुना. उसने बौना नहीं कहा. उसने गाली नहीं दी.’ इसपर अहमद कहते हैं, ‘यार आपने देखा नहीं सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप में जो हरकतें की. वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी पॉलिटिक्स लेकर आ गया. कितना परसेंटेज फाइन किए, 30 परसेंट. मैंने तो पहले बोला था. उसको कम से कम 20 मैच का बैन करना चाहिए था. उसने जो हरकतें की है. उसकी तो अनुमति ही नहीं है.’

अहमद ने कहा, ‘उसने बौना शब्द का इस्तेमाल किया. वो भी बुमराह ने. भाई आप अपना लेवल चेक करो. ठीक है, इसका मतलब है आपका लेवल अच्छा है तो इंसान अच्छे नहीं हैं. मतलब आप किस किस्म की बातें कर रहें हैं.’

Related Post

फूट गया चीन के CPEC का गुब्बारा, पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- ‘हम इस कॉरिडोर का लाभ नहीं उठा सके…

Posted by - November 14, 2025 0
पाकिस्तान सरकार के मंत्री ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को…

डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारत आने का ऐलान, बोले- ‘प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं वहां जाऊंगा..

Posted by - November 7, 2025 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की यात्रा पर आने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है…

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने अर्जेंटीना को मात दी, कांस्य पदक अपने नाम किया

Posted by - December 11, 2025 0
भारतीय हॉकी टीम को जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी में 5-1 से हार का सामना…

ईरान संकट पर चीन की भूमिका बढ़ाने की कोशिश, ट्रंप-शी बैठक से पहले रुबियो का बड़ा बयान

Posted by - May 14, 2026 0
अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान संकट के समाधान में चीन को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए…

धरती पर स्वर्ग होगी NEOM सिटी! सऊदी में बन रहे ‘भविष्य के शहर’ की सुविधाएं चौंकाने वालीं

Posted by - October 24, 2025 0
प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को तेल पर मौजूदा निर्भरता से हटाकर उसमें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *