अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान, “मैं वास्तव में चाहता हूं कि मेरी पत्नी उषा ‘हिंदू धर्म’ छोड़कर ‘ईसाई’ बन जाएं”

87 0

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी को हिंदू से ईसाई बनाना चाहते हैं। उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह बयान दिया है। वेंस ने कहा कि मेरी इच्छा है कि वह कैथोलिक से प्रभावित होकर ईसाई धर्म अपना लें।

वाशिंगटनः अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारतीय मूल की अपनी पत्नी उषा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं वास्तव में चाहता हूं कि मेरी पत्नी हिंदू धर्म को त्यागकर अब क्रिश्चियन (ईसाई) बन जाएं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि एक दिन वह कैथोलिक चर्च से प्रभावित होकर ईसाई धर्म अपना लेंगी। जेडी वेंस ने 2019 में कैथोलिक धर्म अपनाया था और कहा कि जब वह अपनी पत्नी उषा वेंस से मिले तो वे खुद को एक अज्ञेयवादी या नास्तिक मानते थे।

एक दिन उषा खुद बन जाएंगी ईसाईः वेंस

वेंस ने कहा कि मेरे बच्चे ईसाई परवरिश में पले-बढ़े हैं, और वे एक ईसाई स्कूल में भी पढ़ते हैं। जेडी वेंस ने मिसिसिपी में टर्निंग पॉइंट यूएसए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे आशा करते हैं कि उनकी हिंदू पृष्ठभूमि वाली पत्नी उषा वेंस एक दिन कैथोलिक चर्च से “प्रभावित” होकर ईसाई धर्म अपना लेंगी।”अब, अधिकांश रविवारों को उषा मेरे साथ चर्च जाती हैं। जैसा कि मैंने उन्हें सार्वजनिक रूप से कहा है और मैं अब अपने 10,000 सबसे करीबी दोस्तों के सामने कह रहा हूं…क्या मैं आशा करता हूं कि अंततः वह भी चर्च में वही चीज महसूस करें जो मैंने महसूस की? हां, मैं वास्तव में चाहता हूं.. क्योंकि मैं ईसाई धर्म में विश्वास करता हूं और आशा करता हूं कि अंततः मेरी पत्नी इसे उसी तरह देखें।”

वेंस ने कहा-मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी भी करें विश्वास

Related Post

नीदरलैंड्स में दक्षिणपंथी झटके के बाद राजनीतिक केंद्र की वापसी — D66 और फ्रीडम पार्टी में कांटे की टक्कर

Posted by - October 30, 2025 0
नीदरलैंड्स के संसदीय चुनावों में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जहां दक्षिणपंथी उभार के बाद देश अब…

दोस्त-दोस्त ना रहा! ईरान MoU और लेबनान हमलों से अमेरिका-इजरायल रिश्तों में बढ़ी तल्खी

Posted by - June 19, 2026 0
मध्य पूर्व की बदलती भू-राजनीति के बीच अमेरिका और इजरायल के रिश्तों में तनाव खुलकर सामने आने लगा है। लंबे…

मेलबर्न में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों ने क्‍यों किया हंगामा, जानें वजह

Posted by - November 3, 2025 0
भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस के समर्थक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट स्थल के बाहर पहुंच गए. उन्होंने…

AI के लिए चीन ने बदली पूरी शिक्षा व्यवस्था, 12,200 कोर्स बंद; क्या भारत को भी बदलनी होंगी अपनी डिग्रियां?

Posted by - June 23, 2026 0
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में चीन ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *