BPSC 71वीं प्रलीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक सें करें चेक

90 0

BPSC 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर-की 2025 जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं। आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ ओएमआर शीट भी जारी कर दी है। ओएमआर शीट 8 नवंबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक या उससे पहले examcontroller-bpsc@gov.in पर अपनी आपत्ति भेजकर ओएमआर शीट पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

BPSC 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर-की को कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार BPSC 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने आंसर-की एक नई पीडीएफ फाइल  फॉर्मेट में खुलेगी।
  • इसके बाद उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की थी। इसमें 150 प्रश्न हल करने थे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है, जिसमें गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

बीपीएससी 71वीं सीसीई भर्ती अभियान 1,298 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद के लिए सबसे अधिक रिक्तियां हैं। प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को एक ही पाली में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

Related Post

UP Board Exam 2026 Date Sheet जारी: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक, देखें पूरा टाइमटेबल

Posted by - November 6, 2025 0
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी…

भारत में शून्य नामांकन वाले 8,000 स्कूलों में 20,000 से अधिक शिक्षक कार्यरत: शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट

Posted by - October 27, 2025 0
देश के कई हिस्सों में सरकारी स्कूलों में घटते छात्र नामांकन का गंभीर संकेत देते हुए शिक्षा मंत्रालय के नवीनतम…

OTET 2026 स्थगित, अब 5 जुलाई को दो शिफ्ट में होगी ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा

Posted by - June 24, 2026 0
ओडिशा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *