जानिये छोटे बच्चे का दिन अनुसार डाइट प्लान

69 0

बच्चों का भोजन वयस्कों की तुलना में बहुत ही अलग होता है यदि पोषण की बात करें तो दोनों समान सिद्धांतों पर आधारित है। सभी को एक ही प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है – जैसे कि विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा। मगर बच्चों को उनकी आयु के अनुसार विशिष्ट पोषक तत्वों की अलग-अलग मात्रा की आवश्यकता होती है।

वैसे छोटे बच्चे को क्या खाना है और कब खाना है यह माता-पिता को ध्यान देना होगा। ज्यादातर बच्चे तब खाते हैं, जब उन्हें भूख लगती है। बच्चों को भूख लगती है तो वह रोते हैं, इसलिए आपको ध्यान देना होगा कि उन्हें क्या खाना चाहिए। हालांकि बच्चे कई बार खा सकते हैं यदि आपका बच्चा कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों को खाने से मना कर रहा है, तो आपको बच्चों के डाइट चार्ट पर बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं एक साल के बच्चे का डाइट प्लान क्या होना चाहिए।

एक साल के बच्चे का सोमवार का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट – दूध और किशमिश के साथ दलिया
लंच – दाल चावल और दही
शाम का नाश्ता – बनाना मिल्क शेक
रात का भोजन – वेजिटेबल खीचड़ी

एक साल के बच्चे का मंगलवार का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट – दाल पराठा और एक गिलाश दूध
लंच – राजमा, चावल और खीरा रायता
शाम का नाश्ता – सेब
रात का भोजन – कोफता करी और रोटी

एक साल के बच्चे का बुधवार का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट – सांभर के साथ इडली और एक गिलास दूध
लंच – पालक पनीर और रोटी
शाम का नाश्ता – संतरा या मौसमी
रात का भोजन – गोभी की सब्जी, मसूर की दाल और रोटी

एक साल के बच्चे का वीरवार का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट – बाजरे, खजूर और दूध की खिचड़ी
लंच – चना दाल, भिड्डी, चावल और दही
शाम का नाश्ता – चीकू
रात का भोजन – गोभी का पराठा

एक साल के बच्चे का शुक्रवार का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट – छिली हुई मूंग की दाल और एक गिलास दूध
लंच – वेजिटेबल पुलाव और अनानास का रायता
शाम का नाश्ता – तरबूज
रात का भोजन – सोया करी और गाजर राइस

एक साल के बच्चे का शनिवार का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट – बींस और गाजर के साथ सूजी का उपमा और एक गिलास दूध
लंच – कढ़ी और राइस
शाम का नाश्ता – पपिता
रात का भोजन – मटर मशरूम और रोटी

एक साल के बच्चे का रविवार का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट – ब्रेड के साथ स्टीम कॉर्न और एक गिलास दूध
लंच – छोले करी और राइस
शाम का नाश्ता – अंगूर
रात का भोजन – आलू का पराठा

 

Related Post

अंडे और चिकन से भी ज्यादा पावरफुल है सोया बड़ी, घर पर ऐसे करें तैयार, इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं

Posted by - November 21, 2025 0
Soyabean Ke Fayde: हार्मोन बैलेंस से लेकर वजन कम करने में करती है मदद सोया बड़ी. अगर आप भी इसे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *