अल्मोड़ा लमगड़ा में लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, दहशत में ग्रामीण

87 0

अल्मोड़ा: लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. गांव के बीचों-बीच स्थित घर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. गले का गलोबंद गायब होने और शरीर पर चोट के निशान मिलने से लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. शांत पहाड़ी क्षेत्र में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वे जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं |

पुलिस ने बताया कि गंगा देवी अकेले घर में रहती थी. महिला का पति मोहन सिंह, लमगड़ा बाजार में रेस्टोरेंट चलाता है और अधिकांश समय वहीं रहता है. प्रतिदिन की तरह सुबह जब गंगा देवी बाहर नहीं दिखाई दी, तो दोपहर तक चिंता बढ़ने पर पड़ोसी उनके घर पहुंचे. दरवाजा खुला हुआ था, अंदर टीवी चालू थी और गंगा देवी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली. घटना को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत उसके पति और दूर चंडीगढ़ में नौकरी कर रहे बेटे रविंद्र को सूचना दी. दोनों सूचना मिलते ही गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लमगड़ा पुलिस थाने में दी गई |

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की. पुलिस के अनुसार मृतका के कान से खून बह रहा था, गले पर निशान थे और गलोबंद भी गायब था, जबकि अन्य आभूषण घर में सुरक्षित मिले. इससे साफ संकेत मिलता है कि वारदात को अंजाम देने वालों का मकसद लूटपाट हो सकता है. लेकिन घर गांव के बीच में स्थित होने और आसपास लोगों की आवाजाही होने के कारण मामले ने और भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं |

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रही है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और गांव में सुराग जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जाएगी |

Related Post

बेंगलुरु एटीएम डकैती: पुलिस अधिकारी, कैश वैन प्रभारी गिरफ्तार, 5.7 करोड़ रुपये जब्त

Posted by - November 22, 2025 0
पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एटीएम कैश रिफिल वैन से दिनदहाड़े 7.11 करोड़ रुपये की लूट…

भोपाल में नकाबपोश बदमाशों का तांडव: कैफे में तलवार और डंडों से तोड़फोड़, सामने आया

Posted by - November 19, 2025 0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां बेखौफ बदमाशों द्वारा लोगों में…

बेंगलुरु: युवक की मौत को पहले रोड एक्सीडेंट माना गया, जब CCTV मिला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Posted by - November 1, 2025 0
बेंगलुरु में एक युवक की मौत चर्चा में है। पहले ये माना गया कि युवक की मौत रोड एक्सीडेंट से…

भरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Posted by - June 20, 2026 0
बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को झकझोर…

लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

Posted by - November 3, 2025 0
महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लातूर: शहर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *