अभ्यास गरुड़ 25: भारतीय वायु सेना ने फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास के 8वें संस्करण में भाग लिया

85 0

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) 16 से 27 नवंबर, 2025 तक फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में फ्रांस के वायु एवं अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘गरुड़ 25’ के आठवें संस्करण में भाग ले रही है। भारतीय वायु सेना की टुकड़ी 10 नवंबर 2025 को फ्रांस पहुंची और वह एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान के साथ भाग लेगी। अभ्यास के इंडक्शन और डी- इंडक्शन चरणों के लिए सी-17 ग्लोबमास्टर III द्वारा एयरलिफ्ट सहायता प्रदान की जा रही है, जबकि भाग लेने वाले लड़ाकू विमानों के रेंज और स्थायित्व को बढ़ाने के लिए आईएल-78 हवा से हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है।

अभ्यास के दौरान, भारतीय वायुसेना का एसयू-30एमकेआई विमान, फ्रांस के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के साथ जटिल कृत्रिम हवाई युद्ध परिदृश्यों में, हवा से हवा में युद्ध, वायु रक्षा और संयुक्त हमला अभियानों पर केंद्रित, प्रचालन करेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य एक वास्तविक प्रचालन वातावरण में रणनीति और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करना, पारस्परिक शिक्षा को सक्षम बनाना और भारतीय वायुसेना और एफएएसएफ के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ावा देना है।

गरुड़ 25 अभ्यास दोनों वायु सेनाओं के बीच प्रोफेशनल बातचीत, प्रचालनगत ज्ञान के आदान-प्रदान और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर भी प्रदान करता है। इस अभ्यास में भागीदारी, बहुपक्षीय अभ्यासों के माध्यम से मित्रवत विदेशी वायु सेनाओं के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने और वायु संचालन के क्षेत्र में आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देने की भारतीय वायु सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Related Post

देश में पहली बार AI के जरिए घर-घर पहुंचेगा जस्टिस, ‘न्याय मार्ग’ चैट बॉट की हुई शुरुआत

Posted by - November 4, 2025 0
नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि देश के आखिरी कोने में बैठे नागरिक…

कांग्रेस से अलग हुए दल वापस लौटें, राहुल गांधी को नेता मानें: अशोक गहलोत

Posted by - June 12, 2026 0
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने विपक्षी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का हमला, बोली- युवाओं ने शिक्षा मंत्री को किया ‘डिसमिस’

Posted by - July 25, 2026 0
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इसे देश के युवाओं और छात्रों की बड़ी जीत…

उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन हाईवे से बदलेगी यात्रा, जयपुर सिर्फ 7 घंटे दूर, MP-राजस्थान की कनेक्टिविटी होगी हाईस्पीड

Posted by - August 7, 2026 0
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा…

Rain Alert: उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश और ओलों का अलर्ट, दिल्ली-UP में हीटवेव का कहर जारी

Posted by - May 16, 2026 0
देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *