केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 38,994 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

78 0

Kerala Local Body Elections 2025: चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में वोटिंग हो रही है। नतीजे 13 दिसंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।

Kerala Local Body Elections 2025: केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज 7 जिलों में हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है और शाम 6 बजे समाप्त होगा। त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिले के मतदाता आज वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में, 1.53 करोड़ से अधिक मतदाता 604 स्थानीय निकायों (जिनमें ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका और निगम शामिल हैं) के 12,931 वार्ड के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इस स्थानीय निकाय चुनाव में कुल 38,994 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के लिए 18,274 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 2,055 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इससे पहले 6 दिसंबर को हुए पहले चरण का कुल मतदान प्रतिशत 70.90 रहा। सबसे अधिक मतदान एर्नाकुलम जिले में 73.96% हुआ, जबकि सबसे कम मतदान पत्तनमथिट्टा (पथुनमथिट्टा) जिले में 66.35% दर्ज किया गया। केरल स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे 13 दिसंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।

Related Post

राजस्थान में सड़क विकास को मिली रफ्तार, CM भजनलाल शर्मा ने 2,101 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

Posted by - August 5, 2026 0
राजस्थान सरकार ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल…

दिल्ली में मेट्रो, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, कितने मिनट पहले पहुंचे, यहां जानें

Posted by - November 14, 2025 0
राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डे पर समय…

बिहार में साथ क्यों नहीं दिख रहे PM मोदी और CM नीतीश? धर्मेंद्र प्रधान बोले- ये हमारी योजना का हिस्सा है

Posted by - November 11, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने इस सवाल का जवाब दिया है कि बिहार में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *