होंडा शाइन और हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक – आम जनता की पहली पसंद

94 0

अगर आप जीएसटी कटौती के बाद होंडा शाइन और हीरो स्प्लेंडर प्लसइन दोनों बाइक में से किसी एक को खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-सी बाइक खरीदना आपके लिए सस्ता रहेगा ?

इंडियन मार्केट में होंडा शाइन और हीरो स्प्लेंडर प्लस , किफायती कम्यूटर बाइक्स के तौर पर जानी जाती हैं । नए जीएसटी रेट 2025 के बाद ये दोनों बाइक्स अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं।  ऐसा इसलिए है क्योंकि टू-व्हीलर्स पर जीएसटी दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है, जिसके बाद बाइक खरीदना सस्ता हो गया है।  आइए जानते हैं कि जीएसटी कटौती के बाद Splendor या शाइन, किसे खरीदने में ज्यादा फायदा होने वाला है ?

भारतीय बाजार में होंडा शाइन (Honda Shine) और हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) दो ऐसी बाइक्स हैं जो लंबे समय से आम जनता की पहली पसंद बनी हुई हैं। ये दोनों ही मॉडल अपनी बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस लागत और मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। अब नए जीसटी रेट 2025 लागू होने के बाद इन बाइक्स की कीमतें और भी ज्यादा किफायती हो गई हैं, जिससे बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने 2025 में टू-व्हीलर सेगमेंट के लिए जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा की है। पहले इन बाइक्स पर 28% तक का टैक्स लगता था, जिसे घटाकर अब 18% कर दिया गया है। इस कटौती का सीधा असर एक्स-शोरूम कीमत पर पड़ा है, जिससे होंडा शाइन और होंडा स्पलेन्डर प्लस दोनों की कीमतों में 4,000 से 6,000 रुपये तक की कमी आई है।

नई कीमतों की बात करें तो होंडा शाइन का बेस वेरिएंट अब लगभग रु 73000 ( एक्स शोरूम ) से शुरू हो रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत ₹77,000 के करीब थी। वहीं हीरो स्प्लेंडर प्लस की शुरुआती कीमत अब रु 70000  ( एक्स शोरूम ) के आसपास आ गई है। इससे मध्यम वर्ग और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है, जो कम बजट में भरोसेमंद बाइक की तलाश में रहते हैं।

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीएसटी कटौती के बाद कम्यूटर बाइक्स की सेल में आने वाले महीनों में तेज़ी देखने को मिलेगी। ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच ये बाइक्स अब भी बेहतर माइलेज (65–70 किमी/लीटर तक) देती हैं, जिससे ये दैनिक उपयोग के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प बनी हुई हैं।

Related Post

2025 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 लॉन्च: जानिए इस सुपरनेकेड बाइक की 6 खास बातें

Posted by - November 1, 2025 0
डुकाटी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद पावरफुल और स्टाइलिश 2025 स्ट्रीटफाइटर V4 और V4 S मोटरसाइकिल लॉन्च कर…

जापान मोबिलिटी शो 2025: टोयोटा ने पेश किए भविष्य के वाहनों की झलक — कोरोला, लेक्सस एलएस और सेंचुरी कूप कॉन्सेप्ट बने आकर्षण का केंद्र

Posted by - October 29, 2025 0
टोयोटा कोरोला कॉन्सेप्ट — क्लासिक आइकन का भविष्य टोयोटा की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक कोरोला, जो 1966 से…

विनफ़ास्ट भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है

Posted by - October 25, 2025 0
वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफ़ास्ट भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। कंपनी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *