Bihar Result: 129 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही जन सुराज, जानिए PK के किस प्रत्याशी को मिला सबसे ज्यादा वोट

100 0

Prashant Kishor in Bihar Elections 2025: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बिहार विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी. लेकिन पार्टी के कई सीटों पर ठीक-ठाक वोट हासिल करने में सफलता पाई है.

Jan Suraj in Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को मोट तौरे पर देखें तो यह साफ है कि प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज खाता तक नहीं खोल सकी. लेकिन क्या बिहार के लोगों ने प्रशांत किशोर को नकार दिया है? यह एक बड़ा सवाल है. प्रशांत किशोर का अगला कदम क्या होगा, इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन बिहार के नतीजों को गौर से देखें तो यह साफ है कि जन सुराज ने कई सीटों पर ठीक-ठीक वोट हासिल किए. यह ठीक-ठाक वोट प्रतिशत में तो नहीं दिखेगा लेकिन सीट वाइज रिजल्ट खंगालने पर साफ तौर पर दिखता है.

243 सीटों में से 238 सीटों पर लड़ी जन सुराज

बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का दावा करने वाली जन सुराज 238 सीटों पर चुनाव लड़ी. कई सीटों पर पीके के प्रत्याशी नाम घोषित होने के बाद मैदान छोड़ कर भाग गए. कुछ सीटों पर भाजपा को समर्थन भी दे दिया. ऐसे में अब बात पीके की लड़ी इन 238 सीटों पर करते हैं.

238 में से 129 सीटों पर तीसरे पर रही जन सुराज

238 सीटों पर लड़ी प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज 129 सीटों पर तीसरे पर रही. एक सीट पर जन सुराज का उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहा. 73 सीटें ऐसी है जहां जन सुराज के उम्मीदवार चौथे नंबर रहे. 24 सीटें ऐसी हैं, जहां जन सुराज के उम्मीदवार 5वें नंबर पर रहे.

जन सुराज के किस उम्मीदवार को मिला सबसे ज्यादा वोट

मढ़ौरा सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिले. यहां से जन सुराज ने नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह को उम्मीदवार बनाया था. नवीन कुमार सिंह को कुल 58190 वोट मिले. वो यहां दूसरे नंबर पर रहे. जबकि मढ़ौरा से RJD के जीतेंद्र कुमार राय 86118 वोट हासिल कर जीतने में सफल रहे.

Related Post

नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, SDRF-NDRF तैयार; गंडक-कोसी समेत कई नदियों पर बढ़ी निगरानी

Posted by - August 26, 2026 0
Bihar Flood Alert: नेपाल में अचानक आई तेज बाढ़ के बाद बिहार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल…

बकरीद पर सख्ती! खुले में नमाज और कुर्बानी नहीं होगी: CM योगी के 10 बड़े आदेश

Posted by - May 25, 2026 0
बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उच्च…

छात्रों से संवाद करेंगे IAS, IPS और IFS अफसर! योगी सरकार का बड़ा फैसला, ऐसे होगी करियर काउंसलिंग

Posted by - August 8, 2026 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू करने का फैसला…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *