कैसे निजात पाए अपने तलवो की जलन से

95 0

जैसा की आज कल हम देख रहे है और फील कर रहे है की गर्मी बहुत होने लगी है जिस कारण ज़यादा गर्मी होने पर अक्सर लोगो को पैरों और तलवो में जलन की समस्या अक्सर हो ही जाती है, अगर समय पर ध्यान न दिया जाये तो पैरों में जलन होना एक भयंकर समस्या का रूप धारण सकती है, इसलिए शुरुआत से ही इसका इलाज करना बेहद जरुरी होता है.

तो आज हम जानते है पैरो व तलवो जलन को दूर करने के उपाय-

  1. पैरों में जलन होने पर मेहंदी और सिरके का पेस्ट का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए आप पीसी हुई मेहंदी को थोड़े से सिरके में मिलाकर पेस्ट बना ले. इस पेस्ट को अपने पैरों पर लगाएं. इससे आपके पैरों की जलन की समस्या ठीक हो जाएगी.
  2. चंदन की तासीर ठंडी होने के कारन ये जलन को ठीक करने का सबसे कारगर उपाय होता है. चंदन के पाउडर में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर अपने पैरों पर लगाएं. इससे आपके पैरों की जलन ठीक हो जाएगी.
  3. पैरो की जलन को ठीक करने के लिए रात में सोते समय मलाई में कुछ बूंदे नींबू रस की मिलाकर एक पेस्ट बना ले.इस पेस्ट की मसाज  पैरों में करने से जलन में आराम मिलता है.साथ ही इसके इस्तेमाल से एड़ियां भी नहीं फटती है.
  4. पैरो की जलन को दूर करने के लिए तिल के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. तिल के तेल से अपने पैरो की मसाज करें तथा इसके बाद में अपने पैरों की गुनगुने पानी में सिकाई कर लें. ऐसा करने से पैरों की जलन समाप्त हो जाती है.

Related Post

स्तन कैंसर अनुसंधान में नई खोज: PARP1-TEAD4 तंत्र से खुला YAP1 कॉम्प्लेक्स स्थिरता का रहस्य

Posted by - October 25, 2025 0
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ‘साइंस सिग्नलिंग’ में प्रकाशित शोध में बताया — PARP1 एंजाइम TEAD4 को PARylation के माध्यम से मॉडिफाई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *