JNUSU Result: JNU छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट की बड़ी जीत, चारों सीटों पर ‘लाल सलाम’

89 0

JNU छात्र संघ चुनाव में चारों सीटों पर लेफ्ट पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. इस बार जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट के दल एक साथ चुनाव लड़ रही थी. जिसका फायदा देखने को मिला. सभी चारों सीटों पर अभाविप के उम्मीदवार दूसरी नंबर पर रहे.

JNUSU Election 2025 Result: देश की राजधानी दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रसंघ चुनाव में फिर से ‘लाल सलाम’ छा गया है. JNU छात्रसंघ चुनाव 2025 में अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव चारों सीटों पर लेफ्ट यूनाइटेड ने कब्जा जमाया है. अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर के गोपिका, महासचिव पद पर सुनील यादव तो संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली ने जीत हासिल की है. ये चारों लेफ्ट यूनाइटेड के उम्मीदवार हैं. सभी चारों सीटों पर दूसरे नंबर पर ABVP के उम्मीदवार रहे.

JNU अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा को मिली जीत

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा को जीत मिली है. अध्यक्ष पद पर अदिति के सामने ABVP से विकास पटेल सामने थे. जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में सभी वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद अदिति मिश्रा को सबसे ज्यादा 1937 वोट मिले. अदिति मिश्रा ने ABVP के विकास पटेल को 449 वोटों के अंतर से हराया.

JNU उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की गोपिका का कब्जा

वहीं जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की के गोपिका ने जीत हासिल की है. के गोपिका को 3101 मत मिले. यहां ABVP की तान्या कुमारी दूसरे नंबर पर रहीं

JNU महासचिव पद पर सुनील यादव की जीत

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में महासचिव पद पर लेफ्ट के सुनील यादव को जीत मिली. यहां अभाविप की राजेश्वत कांत दुबे दूसरे नंबर रहे.

Related Post

असम में UCC बिल पेश: शादी, लिव-इन और संपत्ति कानून में होंगे बड़े बदलाव, आदिवासियों को छूट

Posted by - May 25, 2026 0
असम सरकार ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC Bill 2026) पेश कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा…

लालटेन युग वाले बिहार को नहीं दे पाएंगे बिजली’, पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में RJD पर कसा तंज

Posted by - October 31, 2025 0
PM Modi Bihar: बिहार चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुजफ्फरपुर में कहा कि जंगलराज में पूरे बिहार में…

धर्मेंद्र प्रधान बोले- ‘मैं स्ट्रीट फाइटर हूं’, इस्तीफे के बाद संसद में दिया बड़ा संदेश, BJP में क्या होगी अगली भूमिका?

Posted by - July 27, 2026 0
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान के राजनीतिक…

सीमांचल में ओवैसी फैक्टर ने काम किया ..’, हारे हुए उम्मीदवारों ने राहुल गांधी को बताया बिहार में कांग्रेस की हालत ?

Posted by - November 28, 2025 0
बिहार में कांग्रेस चुनाव क्यों हारी…इसको लेकर राहुल गांधी ने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की। कई हारे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *