धर्मशाला में टला बड़ा पैराग्लाइडिंग हादसा, महिला पर्यटक के साथ पैराग्लाइडर बिजली के तारों में फंसा

91 0

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जहां बेहद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया.

धर्मशाला:

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के इंद्रूनाग में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया जब एक पैराग्लाइडिंग पायलट महिला पर्यटक के साथ उड़ान भरते समय बिजली के तारों में उलझ गया. घटना के बाद दोनों हवा में लटक गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद दोनों को रेस्क्यू मिशन चलाकर सुरक्षित बचाया गया.

आखिर हुआ क्या था

जानकारी के अनुसार, बीड-बिलिंग के बाद अब धर्मशाला के इंद्रूनाग में भी टेंडम फ्लाइंग की जाती है. शुक्रवार शाम तीस वर्षीय पायलट रिंकू ने हैदराबाद की 50 वर्षीय पर्यटक चंद्रिका को लेकर उड़ान भरी. उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद पैराग्लाइडर बिजली के तारों में फंस गया, जिससे पर्यटक के साथ दोनों हवा में लटक गए.

रेस्क्यू ऑपरेशन और भीड़ का जमावड़ा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जहां बेहद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, इंस्ट्रक्टर और पर्यटक दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

प्रशासन ने दी चेतावनी

इस घटना के बाद प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों.

Related Post

20 साल बाद खाली हुआ 10 सर्कुलर रोड! लालू-राबड़ी का सामान तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में शिफ्ट

Posted by - June 29, 2026 0
बिहार की राजनीति का एक अहम अध्याय अब खत्म होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक…

बिहार में हार के बाद कांग्रेस में भूचाल, अपने ही नेताओं ने कसे तंज; जानें किसने क्या कहा

Posted by - November 15, 2025 0
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर भूचाल आ गया है। पार्टी के अपने ही…

पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 20% बढ़ोतरी; बजट में कई बड़े ऐलान

Posted by - June 22, 2026 0
पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट में सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं…

झारखंड का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Posted by - November 15, 2025 0
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *