Maruti की सस्ती इलेक्ट्रिक कार ₹10 लाख से कम में होगी लॉन्च! 315Km तक की रेंज, Tata Tiago EV को देगी टक्कर

0 0

Maruti Suzuki भारत में अपनी नई छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसकी कीमत ₹10 लाख से कम रखने की कोशिश कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह Maruti की e Vitara के बाद कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी।

नई EV को अगले दो साल के अंदर भारतीय बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹8.5 लाख से ₹10.5 लाख के बीच हो सकती है। ऐसे में इसके एक या दो वेरिएंट ₹10 लाख से कम कीमत में पेश किए जा सकते हैं।

315 Km तक मिल सकती है रेंज

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Maruti EV की रेंज 250 से 315 किलोमीटर तक हो सकती है। इसकी रेंज बैटरी और वेरिएंट पर निर्भर करेगी। कंपनी ने अभी तक इसकी बैटरी क्षमता, मोटर आउटपुट या लॉन्च डेट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

e Vitara से अलग होगी नई इलेक्ट्रिक कार

Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है और इसकी कीमत भी ज्यादा है। इसके मुकाबले नई EV को शुरुआत से ही किफायती कीमत को ध्यान में रखकर तैयार किए जाने की उम्मीद है।

कम कीमत रखने के लिए इसमें छोटी बैटरी दिए जाने की संभावना है। 250-315 किलोमीटर की संभावित क्लेम्ड रेंज के साथ यह इलेक्ट्रिक कार सीधे तौर पर Tata Tiago EV को टक्कर दे सकती है।

Related Post

जापान मोबिलिटी शो 2025: टोयोटा ने पेश किए भविष्य के वाहनों की झलक — कोरोला, लेक्सस एलएस और सेंचुरी कूप कॉन्सेप्ट बने आकर्षण का केंद्र

Posted by - October 29, 2025 0
टोयोटा कोरोला कॉन्सेप्ट — क्लासिक आइकन का भविष्य टोयोटा की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक कोरोला, जो 1966 से…

विनफ़ास्ट भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है

Posted by - October 25, 2025 0
वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफ़ास्ट भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। कंपनी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *