5 दिसंबर को रिलीज होगी सितारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’

92 0

5 दिसंबर को रिलीज होगी सितारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’

साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ से मेकर्स आए दिन एक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल, आर माधवन के बाद संजय दत्त का लुक भी फिल्म से जारी किया गया है। इस फिल्म में मल्टी स्टारकास्ट मौजूद है जो पर्दे पर एक साथ धमाल मचाने के इरादे से साथ आ रही है। फिल्म के ट्रेलर को 12 नवंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से अर्जुन रामपाल के फर्स्ट लुक के बाद आर माधवन का लुक जारी किया है। इस फर्स्ट लुक में आर माधवन को कर्म के सारथी के रूप में दिखाया गया है।

अभिनेता आर माधवन इस फिल्म के पोस्टर में काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक में आर माधवन के सिर पर आगे से बाल गायब हैं। इसके अलावा उन्होंने चश्मा पहना हुआ है। उनके पोस्टर को साझा करते हुए लिखा गया है- कर्म का सारथी। इसी के साथ ही बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा 5 दिसंबर को फिल्म रिलीज हो रही है।

पिछले महीने ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला था। इससे पहले जुलाई के महीने में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था। इसमें पूरी कास्ट की एक झलक देखने को मिली थी।

आदित्य धर की लिखी और निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन अहम् भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक सस्पेंस बरक़रार है, और ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन बेस्ड मूवी होगी।

Related Post

महिला विश्व कप 2025 में जीती भारतीय टीम, बॉलीवुड सितारों ने मनाया जश्न, अमिताभ बच्चन से अनुष्का तक ने दी बधाई

Posted by - November 3, 2025 0
महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। रविवार…

‘डर’ में शाहरुख खान नहीं थे पहली पसंद! सालों बाद एक्टर का बड़ा खुलासा, सनी देओल की वजह से बदली कास्टिंग

Posted by - August 3, 2026 0
बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘डर’ (1993) में राहुल मेहरा के किरदार ने शाहरुख खान को…

खूबसूरती में हीरोइनों को मात देती हैं अल्लू अर्जुन की नई नवेली भाभी, लाइमलाइट से रहती हैं दूर, तस्वीरों में दिखा चेहरे का नूर

Posted by - November 1, 2025 0
अल्लू अर्जुन के घर में नए मेहमान की एंट्री हुई है। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी नई नवेली भाभी…

हाथ में राइफल, चेहरे पर क्रोध… बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज, सिपाही के रूप में जंचे डेविड के लाडले

Posted by - November 6, 2025 0
बॉर्डर 2 से वरुण धवन का इंटेंस फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है, और यह एक जबरदस्त वॉर ड्रामा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *