मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: ट्रेनिंग के साथ हर महीने ₹10,000 तक स्टाइपेंड, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

21 0

अगर आप मध्य प्रदेश के युवा हैं और नौकरी या स्किल ट्रेनिंग की तलाश में हैं, तो मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY) आपके लिए एक बड़ा अवसर हो सकती है। इस योजना के तहत युवाओं को विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाती है, साथ ही योग्यता के अनुसार हर महीने 8,000 से 10,000 रुपये तक स्टाइपेंड भी मिलता है।

2023 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार योग्य बनाना, नई तकनीकों का प्रशिक्षण देना और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना है।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को निम्न पात्रताएं पूरी करनी होंगी:

  • आयु 18 से 29 वर्ष के बीच हो।

  • मध्य प्रदेश का निवासी हो।

  • 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट योग्यता रखता हो।

  • प्रशिक्षण के लिए निर्धारित संस्थान या कंपनी का चयन करे।

योजना में 700 से अधिक ट्रेड और ट्रेनिंग विकल्प उपलब्ध हैं, जिन्हें युवा अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार चुन सकते हैं।

किसे कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

शैक्षणिक योग्यता

मासिक स्टाइपेंड

12वीं पास

₹8,000

ITI पास

₹8,500

डिप्लोमा

₹9,000

ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट

₹10,000

योजना के प्रमुख फायदे

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना सिर्फ स्टाइपेंड तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को करियर के लिए व्यावहारिक अनुभव भी देती है।

  • ऑन-द-जॉब स्किल ट्रेनिंग का अवसर

  • हर महीने 8,000–10,000 रुपये तक आर्थिक सहायता

  • आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री प्रोसेस की जानकारी

  • MPSSDEGB की ओर से प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

  • नौकरी मिलने की संभावना बढ़ती है

  • भविष्य में स्वरोजगार शुरू करने में भी मदद मिल सकती है

आवेदन कैसे करें?

योजना में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी MMSKY पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

  1. MMSKY पोर्टल पर जाकर अभ्यर्थी पंजीयन चुनें।

  2. पात्रता और आवश्यक निर्देश पढ़ें।

  3. समग्र आईडी दर्ज कर OTP से सत्यापन करें।

  4. लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।

  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  6. अपनी योग्यता के अनुसार कोर्स और ट्रेनिंग संस्थान का चयन कर आवेदन सबमिट करें।

Related Post

फ्लाइट रद्द, रिसेप्शन वर्चुअल—दूल्हा-दुल्हन की कुर्सी पर नजर आए माता-पिता

Posted by - December 5, 2025 0
कर्नाटक के हुबली में अनोखी घटना घटी है। यहां बिना दूल्हा-दुल्हन के ही शादी का रिसेप्शन हो गया। दूल्हा-दुल्हन इस…

सरकार ने गलत सूचनाओं से निपटने के लिए तेज़ और सटीक प्रतिक्रिया पर दिया ज़ोर, नौकरशाहों को नए युग के मीडिया पर किया जा रहा प्रशिक्षित

Posted by - October 29, 2025 0
नई दिल्ली।  केंद्र सरकार अब फेक न्यूज़ और भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ़ और अधिक सक्रिय रुख अपना रही है। अधिकारियों…

एसआईआर की कवायद घुसपैठियों को बेनकाब करने के लिए जरूरी: सुवेंदु अधिकारी

Posted by - November 3, 2025 0
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें (घुसपैठियों को) पकड़कर निर्वासित किया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने ‘एसआईआर’ के जरिए सही…

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष तलब; जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी

Posted by - June 19, 2026 0
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर हलचल मचा दी है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *