नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हड़कंप, 105 भारतीय पर्यटक समेत 291 विदेशी लापता; कई देशों के नागरिक भी शामिल

8 0

Nepal Flash Flood: नेपाल के तिब्बत से लगते रसुवा इलाके में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों के लापता होने की खबर है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाके में 105 भारतीय पर्यटकों समेत 291 विदेशी नागरिक लापता बताए गए हैं। इनके अलावा 93 नेपाली नागरिक भी लापता हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

भोटेकोशी नदी में अचानक आया सैलाब

रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। तेज बहाव में कई गांव, सड़कें और पुल प्रभावित हुए हैं। बिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बाढ़ के बाद नेपाल के कई इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लापता लोगों की जानकारी ट्रैवल कंपनियों से मिली है। इन आंकड़ों की ट्रैवल एजेंसियों, गाइडों, सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के जरिए पुष्टि की जा रही है।

किस देश के कितने नागरिक लापता?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्मार्ट टूर्स एंड ट्रेवल से जुड़े 59 भारतीय पर्यटक, जबकि लीफ हॉलिडे की सेवा लेने वाले 46 भारतीय पर्यटक लापता बताए गए हैं। हिमालयन ग्लेशियर से जुड़े 37 एनआरआई भी लापता हैं।

इसके अलावा फिशटेल टूर्स एंड ट्रेवल्स से जुड़े 3 अमेरिकी और 17 मलेशियाई पर्यटक, अल्पाइन इको ट्रेक से जुड़े 12 ब्रिटिश और 4 दक्षिण अफ्रीकी पर्यटक भी लापता बताए गए हैं। काठमांडू हॉलिडे टूर एंड ट्रेवल से जुड़े एक ऑस्ट्रेलियाई और एक नीदरलैंड के पर्यटक के भी लापता होने की जानकारी दी गई है।

कुछ ट्रैवल कंपनियों से जुड़े लापता लोगों की नागरिकता अभी स्पष्ट नहीं हुई है। इनमें कैलाश जर्नी से जुड़े 26, ट्रेकर्स सोसाइटी से जुड़े 77 और रिचा टूर्स एंड ट्रेवल से जुड़े 8 लोग शामिल हैं।

लापता पर्यटकों की तलाश जारी

नेपाल पर्यटन बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर लापता पर्यटकों की तलाश कर रहे हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की जानकारी जुटाने में लगे हैं। अधिकारियों की कोशिश है कि ट्रैवल कंपनियों और स्थानीय प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों की पुष्टि जल्द की जा सके।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार आपातकालीन सहायता के लिए हॉटलाइन नंबर 1144 और टूरिस्ट पुलिस के 9851289445 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Post

भारत के अलावा किन देशों में होते हैं EVM से चुनाव? जानें पहली बार कब हुआ था इस्तेमाल

Posted by - November 5, 2025 0
EVM Facts: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की चर्चा हर चुनाव से पहले होती है, ऐसे में ये जानना जरूरी…

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में दहशत, एक्सपर्ट ने कहा- ‘भारत कर सकता है कार्रवाई’

Posted by - November 11, 2025 0
भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के भीतर दहशत का माहौल है।…

दोस्त-दोस्त ना रहा! ईरान MoU और लेबनान हमलों से अमेरिका-इजरायल रिश्तों में बढ़ी तल्खी

Posted by - June 19, 2026 0
मध्य पूर्व की बदलती भू-राजनीति के बीच अमेरिका और इजरायल के रिश्तों में तनाव खुलकर सामने आने लगा है। लंबे…

मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में चमका क्रोएशिया, पनामा को 1-0 से हराकर बढ़ाई नॉकआउट की उम्मीदें

Posted by - June 24, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *