‘डर’ में शाहरुख खान नहीं थे पहली पसंद! सालों बाद एक्टर का बड़ा खुलासा, सनी देओल की वजह से बदली कास्टिंग

23 0

बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘डर’ (1993) में राहुल मेहरा के किरदार ने शाहरुख खान को एक नई पहचान दिलाई थी। उनका “क-क-क-किरण” डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आइकॉनिक रोल के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे?

करीब तीन दशक बाद अभिनेता सुदेश बेरी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि सबसे पहले उन्हें ही फिल्म में राहुल मेहरा का किरदार ऑफर किया गया था। उन्होंने दावा किया कि फिल्म के लिए उनकी कास्टिंग लगभग तय हो चुकी थी और उनके कॉस्ट्यूम तक तैयार कर दिए गए थे, लेकिन बाद में अचानक फैसला बदल दिया गया।

कॉस्ट्यूम भी हो गए थे तैयार

‘अकम्पनी अक्की’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सुदेश बेरी ने बताया कि मेकर्स ने उन्हें फिल्म में मुख्य विलेन राहुल मेहरा के रोल के लिए चुना था। उन्होंने कहा कि फिल्म की तैयारियां काफी आगे बढ़ चुकी थीं और उनके कॉस्ट्यूम भी तैयार थे।

हालांकि, इसी दौरान फिल्म के दूसरे लीड अभिनेता को लेकर कई बदलाव हुए। सुदेश बेरी के मुताबिक, पहले इस भूमिका के लिए ऋषि कपूर का नाम सामने आया, फिर आमिर खान पर विचार हुआ और आखिर में सनी देओल को फिल्म में लिया गया।

क्यों बदला गया फैसला?

सुदेश बेरी का कहना है कि बाद में उन्हें पता चला कि निर्देशक यश चोपड़ा ने फिल्म के क्लाइमैक्स को ध्यान में रखते हुए कास्टिंग बदलने का फैसला किया।

उनके मुताबिक, निर्देशक को लगा कि यदि अपेक्षाकृत कम लोकप्रिय अभिनेता फिल्म के अंत में सनी देओल जैसे बड़े स्टार पर हावी दिखाई देंगे, तो क्लाइमैक्स का प्रभाव कमजोर पड़ सकता है। इसी वजह से आखिरकार राहुल मेहरा के रोल के लिए शाहरुख खान को चुना गया।

आज तक नहीं देखी ‘डर’

सुदेश बेरी ने यह भी बताया कि उन्होंने आज तक फिल्म ‘डर’ नहीं देखी। उन्होंने कहा कि यश चोपड़ा एक जुनूनी फिल्ममेकर थे और फिल्मों को बेहतर बनाने के लिए वे ऐसे फैसले लेने से नहीं हिचकिचाते थे।

शाहरुख खान के करियर की टर्निंग प्वाइंट बनी ‘डर’

1993 में रिलीज हुई ‘डर’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान ने जुनूनी प्रेमी राहुल मेहरा का किरदार निभाया था। फिल्म में जूही चावला और सनी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और राहुल मेहरा का किरदार शाहरुख खान के करियर का सबसे यादगार निगेटिव रोल बन गया। “क-क-क-किरण” डायलॉग आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित डायलॉग्स में गिना जाता है।

Related Post

दो साल से एक ही डाइट ले रहे इमरान हाशमी, पत्नी भी हो चुकी हैं बोर, दे चुकी हैं छोड़ कर जाने की चेतावनी!

Posted by - November 18, 2025 0
खान-पान के बारे में बातचीत के दौरान अभिनेता कहते हैं कि उन्हें पता है कि यह खाना बेहद उबाऊ होता…

‘रामायण’ में राम बने रणबीर कपूर पर उठे सवाल, तो सपोर्ट में उतरे सद्गुरु, बोले- ‘उनसे भगवान राम बनने की उम्मीद…’

Posted by - October 30, 2025 0
रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव किए है। उन्होंने न केवल शराब छोड़ दी है,…

Bihar Election 2025: एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की अपील

Posted by - November 6, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक्ट्रेस नीतू चंद्रा, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने वोट…

नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को रिलीज होगी ‘इक्का’, कोर्टरूम ड्रामा में आमने-सामने दिखेंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना

Posted by - June 15, 2026 0
मुंबई: Netflix की बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल फिल्म ‘इक्का’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। सनी देओल और अक्षय…

भारी डिप्रेशन में था ये मिर्जापुर का धांसू एक्टर, सुपरस्टार की बेटी ने दिया सहारा, ऑनलाइन कराती थीं जिम, अब किया खुलासा

Posted by - November 8, 2025 0
मिर्जापुर सीरीज में अपने किरदार से दिल जीतने वाले विजय वर्मा ने हाल ही में अपने डिप्रेशन के दौर की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *