Oppo Find X9 सीरीज भारत में 18 नवंबर को होगी लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन की झलक टीज़र में

76 0

लंबे इंतजार के बाद Oppo ने अपनी फ्लैगशिप Find X9 Series की भारत लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह सीरीज चीन और ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुकी है और अब इसे भारतीय मार्केट के लिए 18 नवंबर को पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए Flipkart पर आधिकारिक टीज़र जारी किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि फोन की बिक्री Flipkart के माध्यम से ही होगी।

कंपनी इस सीरीज के तहत भारत में Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro दो मॉडल लॉन्च करेगी। डिजाइन की बात करें तो Find X9 को Titanium Grey और Space Black रंगों में लाया जाएगा, जबकि Pro मॉडल Silk White और Titanium Charcoal फिनिश के साथ उपलब्ध होगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Oppo Find X9 Series में प्रीमियम डिस्प्ले तकनीक देखने को मिलेगी। स्टैंडर्ड Find X9 में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जबकि Find X9 Pro में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED पैनल दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है।

सीरीज के दोनों फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस साल का हाई-परफॉर्मेंस 5G चिपसेट माना जा रहा है। फोन में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज विकल्प दिया गया है, जिससे हेवी ऐप्स और मल्टीटास्किंग में किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

कैमरा सेटअप

Oppo Find X9 Series फोटोग्राफी फीचर्स के कारण भी चर्चा में है। दोनों फोन में 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर रिजल्ट देने का दावा करता है। इसके अलावा, दोनों डिवाइस में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है।

कैमरा में सबसे बड़ा अंतर टेलीफोटो सेंसर में है। Find X9 Pro में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड Find X9 में 50MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Find X9 में 32MP फ्रंट कैमरा, वहीं Pro मॉडल में 50MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

Find X9 Pro में 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि Find X9 में 7,025mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग्स के साथ आते हैं, यानी डस्ट, पानी और प्रेशर वॉटर स्प्रे से सुरक्षा मिलती है।

Related Post

जल्द ही, YouTube उपयोगकर्ताओं को ऐप के भीतर संदेश भेजने और वीडियो साझा करने की सुविधा दे सकता है

Posted by - November 20, 2025 0
YouTube ने एक नए फ़ीचर का परीक्षण शुरू कर दिया है जो मोबाइल ऐप में डायरेक्ट मैसेजिंग को फिर से जोड़ता…

अमेज़न में छंटनी एआई से नहीं, बल्कि ‘संस्कृति सुधार’ का हिस्सा है: सीईओ एंडी जेसी

Posted by - October 31, 2025 0
अमेज़न के सीईओ एंडी जेसी ने हाल ही में कंपनी में हुई बड़े पैमाने पर छंटनी को लेकर एक महत्वपूर्ण…

ओपनएआई ने 1 ट्रिलियन डॉलर के संभावित आईपीओ की तैयारी शुरू की — अब तक के सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में से एक हो सकता है

Posted by - October 30, 2025 0
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने एक ऐसे प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे…

इसरो ने नौसेना के सबसे उन्नत संचार उपग्रह जीसैट-7आर का सफल प्रक्षेपण किया

Posted by - November 3, 2025 0
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2 नवंबर 2025 को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। देश के सबसे शक्तिशाली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *