‘हमारी सरकार बनी तो जिन भाई-बहनों की नहीं हो रही शादी, उनका हो जाएगा विवाह’, चुनावी रैली में बोले तेजस्वी यादव-

64 0

तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव में युवाओं के मुद्दों पर जमकर बोल रहे हैं। एक चुनावी जनसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनकी शादी नहीं हो रही है, उनकी सरकार आने पर ऐसे भाई-बहनों की शादी हो जाएगी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार किया। कॉमर्स कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने यहां अजीबोगरीब बयान दिया है। जनता के बीच चुनावी प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमारी सरकार बनेगी तो जिन भाई बहनों की शादी नहीं हो रही है। उनकी शादी भी हो जाएगी, घर में खुशहाली हो जाएगी और बाल-बच्चा भी हो जाएगा।’

मैं जो कहता हूं उसे पूरा करके दिखाता हूं- तेजस्वी

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘बिहार को अब यह तय करना है कि इसे कोई बाहरी चलाएगा या बिहार का लाल चलाएगा। मुझे सिर्फ एक मौका दीजिए, मैं जो कहता हूं उसे पूरा करके दिखाता हूं। जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।’

20 साल की सरकार में वैश्य समाज पर हुआ हमला

चुनावी मंच से तेजस्वी यादव ने नीतीश–भाजपा गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 साल की सरकार में वैश्य समाज पर जितना हमला हुआ और जितनी हत्याएं हुईं, वैसा पहले कभी नहीं हुआ।

मुन्ना शुक्ला को साजिश के तहत भेजा गया जेल

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमारी पार्टी ने जब शिवानी शुक्ला के पिता मुन्ना शुक्ला को वैशाली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, तो भाजपा के लोगों ने उन्हें साजिश के तहत फंसाकर जेल भेज दिया।’

हमारे चाचा अब अचेत अवस्था में- तेजस्वी यादव

सभा में तेजस्वी ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मोदी जी हर साल एक करोड़ नौकरियों की बात करते हैं, लेकिन बताएं कि 11 साल में कितने लोगों को नौकरी दी? हमारे चाचा (नीतीश कुमार) अब अचेत अवस्था में हैं, भाजपा वालों ने उन्हें हाइजैक कर लिया है।’

Related Post

बिहार चुनाव: एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, लेकिन तेजस्वी बोले — “महागठबंधन बनाएगा सरकार, मिलेगी 160 से ज़्यादा सीटें

Posted by - November 12, 2025 0
पटना: बिहार विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण के बाद जारी एग्जिट पोल में जहाँ अधिकांश सर्वेक्षण एनडीए को बढ़त दे…

आधी रात कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के घर छापेमारी से हड़कंप, बेडरूम तक पहुंची पुलिस

Posted by - November 3, 2025 0
विधायक के मुताबिक, आधी रात को भारी संख्या में पुलिस बल विधायक संतोष मिश्रा के आवास पर पहुंची थी. पुलिसकर्मियों…

प्रोजेक्ट प्रोमेथियस क्या है, जेफ बेजोस के सह-सीईओ के साथ नया भौतिक एआई स्टार्टअप?

Posted by - November 18, 2025 0
अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस नवीनतम प्रौद्योगिकी अरबपति हैं जो अर्ध-सेवानिवृत्ति से बाहर आ गए हैं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)…

एमके स्टालिन ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा — चुनावी लाभ के लिए ‘सस्ती राजनीति’ छोड़ें

Posted by - October 31, 2025 0
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते…

नामांकन में सिक्कों की बारिश! अकोला चुनाव में 5 और 10 रुपये लेकर पहुंचा उम्मीदवार

Posted by - December 30, 2025 0
अकोला में नगरसेवक पद के लिए नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवार ने जमानत राशि के तौर पर पांच और 10 रुपये…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *