क्रूड ऑयल सस्ता, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस! जानिए 20 जून के ताजा रेट

33 0

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हाल के दिनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की दिशा में बढ़ती बातचीत और मध्य पूर्व में तनाव कम होने के बाद ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड की कीमतें काफी नीचे आ गई हैं। इसके बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ी राहत नहीं मिली है।

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 20 जून के लिए जारी ताजा दरों के अनुसार देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत के कारण मामूली अंतर देखने को मिला है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो कच्चा तेल अभी सस्ता दिख रहा है, वह भविष्य की डिलीवरी (फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट) के लिए है। इसलिए इसका असर भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तुरंत नहीं दिखेगा। कीमतों में कटौती का फैसला तेल कंपनियों और केंद्र सरकार की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली – ₹102.12 प्रति लीटर
  • मुंबई – ₹111.21 प्रति लीटर
  • कोलकाता – ₹113.51 प्रति लीटर
  • चेन्नई – ₹107.77 प्रति लीटर

देश के प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

  • दिल्ली – ₹95.20 प्रति लीटर
  • मुंबई – ₹97.83 प्रति लीटर
  • कोलकाता – ₹99.82 प्रति लीटर
  • चेन्नई – ₹99.55 प्रति लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल के भाव

  • गुरुग्राम – ₹103.17 प्रति लीटर
  • नोएडा – ₹102.12 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु – ₹110.93 प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर – ₹108.81 प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ – ₹101.54 प्रति लीटर
  • हैदराबाद – ₹115.73 प्रति लीटर
  • जयपुर – ₹112.66 प्रति लीटर
  • लखनऊ – ₹101.89 प्रति लीटर
  • पटना – ₹113.46 प्रति लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल के भाव

  • Gurugram – ₹95.83 प्रति लीटर
  • नोएडा – ₹95.56 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु – ₹98.80 प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर – ₹100.52 प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ – ₹89.47 प्रति लीटर
  • हैदराबाद – ₹103.82 प्रति लीटर
  • जयपुर – ₹97.78 प्रति लीटर
  • लखनऊ – ₹95.36 प्रति लीटर
  • पटना – ₹99.47 प्रति लीटर

क्रूड ऑयल की मौजूदा स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जुलाई डिलीवरी वाला WTI क्रूड करीब 76.51 डॉलर प्रति बैरल और अगस्त डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड लगभग 80.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों को जून में इंडियन ऑयल बास्केट के तहत कच्चा तेल औसतन 89.88 डॉलर प्रति बैरल की दर से पड़ रहा है, जो मई के 106.23 डॉलर प्रति बैरल की तुलना में काफी कम है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक नियंत्रित रहती हैं, तो आने वाले हफ्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलने की संभावना बन सकती है।

Related Post

8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा इजाफा? फिटमेंट फैक्टर से नई बेसिक पे तक जानिए पूरा

Posted by - June 13, 2026 0
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी खबरें लगातार चर्चा…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: SC ने केंद्र सरकार और DGCA को नोटिस भेजा, कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता ने लगाई है याचिका

Posted by - November 7, 2025 0
कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने डीजीसीए और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। सुनवाई…

अब साइबर सुरक्षा में भी भारत को मिला इजरायल का साथ, दुश्मनों की हर साजिश होगी नाकाम

Posted by - November 22, 2025 0
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अब इजरायल भारत का साथी बनेगा। इजरायली कंपनी ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत…

ट्रेड यूनियनों ने नए श्रम संहिताओं को ‘भ्रामक धोखाधड़ी’ बताया, विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई

Posted by - November 22, 2025 0
दस बड़ी भारतीय ट्रेड यूनियनों ने शुक्रवार को सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम संहिताओं की निंदा की, जो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *