महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मोड़: राज–उद्धव गठबंधन पर फैसला तय, जानिए कब होगा ऐलान

80 0

महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव टाकरे के बीच गठबंधन के ऐलान की तारीख सामने आ गई है। इसके साथ ही शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच संभावित सीटों का फॉर्मूला भी सामने आ गया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम यानी BMC चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है और राजनीतिक दल मैदान में कूद गए हैं। इस बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। बुधवार, 24 दिसंबर को दोनों ठाकरे भाई- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ नजर आएंगे और अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे। दोनों नेता मुंबई के वर्ली स्थित होटल ब्लू सी में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा करेंगे।

गठबंधन में कौन-कौन?

सूत्रों के मुताबिक, इस गठबंधन में-:

  • शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट),
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS),
  • और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP–SP) शामिल होंगी।

संभावित सीट बंटवारा

सूत्रों के अनुसार, बीएमसी चुनाव में सेना–MNS–NCP (SP) का सीट फ़ॉर्मूला इस प्रकार हो सकता है-:

  • शिवसेना (UBT): 145 से 150 सीटों पर चुनाव
  • MNS: 65 से 70 सीटों पर
  •  NCP (SP): 10 से 15 सीटों पर

बुधवार की जाएगी आधिकारिक घोषणा 

सूत्रों का कहना है कि शिवसेना (UBT) ने MNS के लिए 12 से 15 मौजूदा (सिटिंग) सीटें छोड़ी हैं। इन सीटों के अधिकांश पूर्व नगरसेवक फिलहाल शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा बुधवार को की जाएगी।

BMC चुनाव कब है?

महाराष्ट्र के राज्य निर्वाचन आयोग ने हाल ही में BMC चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, BMC 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए 15 जनवरी 2026 को वोटिंग कराई जाएगी। वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी। बता दें कि राज्य की कुल 29 महानगरपालिकाओं में 2,869 सीट के लिए वोटिंग होगी, जिनमें बीएमसी की 227 सीट भी शामिल हैं। चुनाव में 3.48 करोड़ से ज्यादा वोटर्स पात्र हैं और वोटिंग EVM से कराई जाएगी।

Related Post

Raghopur Seat : गंगा की धार से घिरा है राघोपुर और तेजस्वी यादव की चार मोर्चों से घेराबंदी… बिहार चुनाव की दिलचस्प लड़ाई

Posted by - November 1, 2025 0
Bihar Chunav Raghopur Assembly Seat : बिहार की राजनीति में राघोपुर सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि लालू परिवार की…

राजस्थान में सड़क विकास को मिली रफ्तार, CM भजनलाल शर्मा ने 2,101 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

Posted by - August 5, 2026 0
राजस्थान सरकार ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल…

Bihar Election LIVE: बिहार में आज जारी होगा NDA का साझा मेनिफेस्टो, नेताओं की रैलियों में बारिश डाल सकती है खलल

Posted by - October 31, 2025 0
बिहार में आज भी विभिन्न दलों के नेताओं की रैलियां होगी। बारिश नेताओं की रैलियों में खलल डाल सकती है।…

चेन्नई में बनेगा ओलंपिक शहर और मोटर स्पोर्ट्स सिटी, युवाओं को मिलेगी रेसिंग की ट्रेनिंग; CM विजय का ऐलान

Posted by - September 3, 2026 0
तमिलनाडु सरकार ने 2036 ओलंपिक गेम्स की तैयारियों को लेकर चेन्नई में खेल सुविधाओं के विस्तार की योजना का ऐलान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *